Drinks For Weight Loss: बढ़ते वजन को करना है कम, तो रात में पीएं ये 3 ड्रिंक्स

Drinks For Weight Loss: वजन कंट्रोल में रखना आज के समय में सबसे बड़ी समस्या हो गई है। सभी फिट (Fitness) दिखना चाहते हैं, लेकिन गलत खानपान (Diet) की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है। फिट दिखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या और खान-पान में काफी बदलाव करने होते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2020 6:09 PM IST

Drinks For Weight Loss: वजन को कंट्रोल (Weight loss diet) में रखना आज के समय में सबसे बड़ी समस्या हो गई है। सभी फिट (Fitness) दिखना चाहते हैं, लेकिन गलत खानपान (Diet) की वजह से ऐसा हो नहीं पाता है। फिट दिखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या और खान-पान में काफी बदलाव करने होते हैं। साथ ही अपने पंसदीदा फूड्स (Fast Foods) से भी दूरियां बनानी होती है, जो कई लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा काम होता है। अगर आप फिट (Weight loose) दिखना चाहते हैं, जो आपको अपने खानपान के साथ डायट में भी कुछ बदलाव करना होता है।

आज हम आपको ऐसे ड्रिंक्स (Drinks) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। रात में सोने से पहले अगर आप ये ड्रिंक्स (Drinks For Weight Loss in hindi) पीते हैं, जो कुछ ही दिनों में आपको बदलाव नजर आने (Weight loss tips) लगेगा। चलिए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में-

वजन कंट्रोल करने वाले हेल्दी ड्रिंक्स

कैमोमाइल चाय (Chamomile Tea)

वजन को कम  (Tips to loose Weight) करने के लिए कौमोमाइल टी बहुत ही फायदेमंद होती है। कैमोमाइल आयुर्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम और पौटेशियम की प्रचूर मात्रा होती है। अगर आप रोजाना रात को एक गिलास गर्म पानी में कैमोमाइल मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको कई फायदे होंगे। इस चाय से आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसके साथ ही मोटापा भी कंट्रोल में रहेगा।

Bhoomi Pednekar Diet Plan: जल्द से करना चाहती हैं वजन कम, फॉलो करें भूमि पेडनेकर का डायट प्लान

दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea)

दालचीनी की चाय के हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीते हैं, तो इससे आपको कई फायदे होंगे। यह हमारे शरीर में मेटाबॉल्जिम को बढ़ता है। दालचीनी में कई तरह के एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इस चाय से आप तरोताजा फील करेंगे। इसके साथ ही आपका वजन भी काफी कंट्रोल (Weight loss) में रहेगा।

मेथी दाने का पानी (Fenugreek Water)

मेथी दाना स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसे अपने खाने में जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप मेथी के दाने को पानी को भी अपने डायट में शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, मेथी दाने को पानी में भिगोकर इसका पानी पीने से वजन कंट्रोल में रहता है। इस पानी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है।

Skipping Breakfast: गलती से भी स्किप ना करें ब्रेकफास्ट, वरना हो सकती है ये गंभीर समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source