Drink Water To Lose Weight : पानी पीने से भी होता है वजन कम, जानें कैसे

खाने से पहले पानी पीने से कम से कम 75 प्रतिशत तक कैलोरी शरीर में नहीं पहुंचती है। तो अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप आज से ही खाने से पहले पानी का सेवन करना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 10, 2019 4:24 PM IST

जिन लोगों को अपना वजन कम करना होता है, वह अक्सर वजन कम करने के टिप्स और ट्रिक्स खोजते रहते हैं, ताकि वह जल्द से जल्द अपना वजन कम कर सकें। यदि आप चाहते हैं कि वजन जल्दी कम हो जाए, तो खूब पानी पीना शुरू कर दें। जानें, किस तरह से आप पानी पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं। खाना खाने से पहले आप खूब सारा पानी पी लें, ताकि आपको खाते समय ज्यादा भूख ना लग पाएं और आप कम से कम खाना खाएं। जिस कारण आपका वजन कम बढ़ता है। खाने से पहले पानी पीने से कम से कम 75 प्रतिशत तक कैलोरी शरीर में नहीं पहुंचती हैं। तो अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप भी आज से खाने से पहले ही पानी का सेवन कर (Drink Water To Lose Weight in hindi) लें।

कैलोरी युक्त ड्रिंक्स का सेवन

हम सबको दिन में कम से कम एक बार कोल्ड ड्रिंक, जूस या वाइन पीना पसंद होता है लेकिन इन ड्रिंक्स में काफी कैलोरी होती हैं। कैलोरी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है, इसलिए आप भी ऐसी ड्रिंक्स का सेवन करना बंद कर दें। इनकी बजाय आप ऐसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकती हैं, जिनमें कैलोरी नहीं होती है या फिर कम से कम होती हैं। इनका सेवन करने से हमें शरीर में कैलोरी बढ़ने का खतरा नहीं होता है।

वेट लॉस टिप्स: सुबह उठकर करें ये 3 काम एक महीने में घट जाएगा वजन

ठंडा पानी पिएं

ठंडा पानी पीने की सलाह (Drink Water To Lose Weight in hindi) इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि इससे मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है। जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो आपके शरीर का तापमान कम होने लगता है। शरीर के तापमान कम होने से हमारा शरीर कैलोरी बर्न करने लग जाता है, जिससे वजन कम होता है।

 हर घंटे पानी का सेवन 

अगर आप पानी की मदद से अपना वजन कम करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पानी पीना बिल्कुल ना भूलें। जी हां, पानी पीने से आपको भूख कम लगेगी और आपका वजन भी कम होगा। दिन भर का एक नियम बना लें कि आपको हर दो घंटे के ब्रेक में कम से कम 2 गिलास पानी का सेवन करना ही हैं।

वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी

कुछ फलेवर्स डालें

आप तो जानते ही हैं कि पानी का कोई स्वाद नहीं होता है। अगर आप इस कारण पानी का सेवन कम करते हैं, तो आप पानी में फलेवर्स भी डाल सकते हैं। पानी में फलेवर्स जोड़ने से आप ज्यादा से ज्यादा पानी पी सकेंगी। आप चाहे तो पानी में फलों के स्लासिस जैसे सेब, बेरिस, अदरक, नींबू और खीरे को मिलाकर एक बोतल में रख सकती हैं। यह ना केवल पानी में स्वाद लाएगा, बल्कि कई पोषक तत्वों से भी आपके पानी को भरपूर बना देगा।

पानी खाएं

पानी पीने के साथ पानी खाएं भी, बल्कि पानी को खाएं। इसका मतलब यह है कि आप ऐसे फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जिनमें उच्च मात्रा में पानी हो। आप खीरा, तरबूज, संतरा, गाजर, अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं। इनमें उच्च मात्रा के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके पेट को भरा रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source