Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन घटाने के लिए रात में सोने से पहले पानी में मिलाकर पी लें ये 3 चीजें, बिना जिम जाए लटकती तोंद हो जाएगी अंदर

Weight Loss Tips: अगर आप वजन घटना चाहते हैं, तो रोज रात को सोने से पहले पानी में इन तीन चीजों से मिलाकर पिएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

वजन घटाने के लिए रात में सोने से पहले पानी में मिलाकर पी लें ये 3 चीजें, बिना जिम जाए लटकती तोंद हो जाएगी अंदर

Written by priya mishra |Updated : February 19, 2024 12:39 PM IST

Weight Loss Drink: मोटापा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। गलत खानपान और खराब जीवनशैली को मोटापे के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन घटाने के लिए आपको सही खानपान के साथ-साथ जीवनशैली में भी जरूरी बदलाव करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले एक खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस पानी में कुछ घरेलू चीजों को मिलाना है। इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आपके शरीर में जमा चर्बी मक्खन की तरह पिघलने लगेगी। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए ड्रिंक कैसे तैयार करें?

वजन घटाने के लिए रात में सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक

वेट लॉस ड्रिंक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

आधा इंच अदरक का टुकड़ा

3-4 लौंग

Also Read

More News

आधा नींबू

एक गिलास पानी

ड्रिंक को कैसे करें तैयार

वेट लॉस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास  गर्म पानी लें। इसमें अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। इसके बाद इसमें 3-4 लौंग और नींबू का रस भी डालें। अब इसे 5-10 मिनट के लिए ढंककर रख दें। जब पानी गुनगुना हो जाए, तो इसे पी लें। रोज रात को सोने से पहले इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन से पेट पर जमा जिद्दी चर्बी भी कम हो जाएगी।

वजन घटाने के लिए अदरक के फायदे

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है

वजन घटाने के लिए नींबू के फायदे

नींबू के रस में विटामिन-सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए लौंग के फायदे

लौंग में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे वजन तेजी से घटता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए इस ड्रिंक के अलावा आपको अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान देना होगा।