
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : December 27, 2023 10:06 AM IST
Homemade Drinks To Lose Belly Fat: इन दिनों ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। गलत खानपान, एक्सरसाइज न करना, घंटों बैठे रहना और खराब जीवनशैली के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके लिए लोग डाइटिंग करते हैं और घंटों जिम में पसीना भी बहाते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वजन घटाने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास फैट बर्निंग ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से मेटाबॉलजिम बूस्ट होता है, पाचन दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। आज इस लेख में हम आपको 3 ऐसी फैट बर्निंग ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनको पीने से आपके शरीर के कोने-कोने में जमी चर्बी पिघलना शुरू हो जाएगी।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत सौंफ के पानी के साथ कर सकते हैं। इसे बनाने ने लिए एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच सौंफ के बीज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे एक कप के छान लें और फिर इसका सेवन करें। आप चाहें तो पीने से पहले इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। सौंफ में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे फैट बर्न करने का प्रोसेस तेज हो जाता है।
वजन करने के लिए नींबू और शहद का पानी पिया जा सकता है। यह ड्रिंक इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे फैट बर्न करने में आसानी होती है। साथ ही, यह शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालती है, जिससे पाचन बेहतर बनता है। इसे तैयार करने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें। फिर इसमें आधा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप सब खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पी सकते हैं। जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन में सुधार करते हैं और फैट बर्न करने में भी मदद करते हैं। वहीं, अजवाइन में मौजूद गुण तेजी से वजन घटाने में सहायक हैं। जीरा और अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे एक गिलास में छान लें और थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से आपको वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.