सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पिएं ये 2 मसाले, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की सारी चर्बी

Weight Loss: वजन कम करने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसालों का उपयोग किया जा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे ही 2 मसालों के बारे में, जो शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 1, 2023 7:31 AM IST

Weight Loss Tips: वजन बढ़ने की समस्या से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। गलत खानपान और असक्रिय जीवनशैली के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं मसालों में अजवाइन और जीरा भी शामिल हैं। ये दोनों मसाले न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार हैं। आइए, जानते हैं वजन कम करने के लिए अजवाइन और जीरा का सेवन कैसे करें?

वजन घटाने के लिए अजवाइन के फायदे

अजवाइन और जीरा, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अजवाइन में विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अजवाइन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

वजन घटाने के लिए जीरा के फायदे

जीरा भी वजन घटाने में मददगार होता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है, जिससे शरीर में जमा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। यह शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में प्रभावी होता है।

वजन घटाने के लिए अजवाइन और जीरा का पानी कैसे बनाएं?

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना अजवाइन और जीरा का पानी पी सकते हैं। इसके लिए पैन में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच जीरा डालकर करीब 5 मिनट तक उबालें। जब यह उबल जाए, तो इसे गिलास में छान लें। थोड़ा ठंडा करने के बाद इसका सेवन करें। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी और पेट की चर्बी भी पिघलने लगेगी।

अजवाइन और जीरा का पानी पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.