30 दिनों तक इन 2 चीजों से बने ड्रिंक का करें सेवन, गुब्बारे की तरह फूला शरीर हो जाएगा कम

Weight Loss With Apple Cider Vinegar and Baking Soda :  शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए खास ड्रिंक काफी फायदेमंद हो सकता है। इस ड्रिंक को लगातर 30 दिनों तक पीने से काफी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसकी रेसिपी क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 7, 2023 12:08 PM IST

Weight Loss With Apple Cider Vinegar and Baking Soda : हम में से कई लोग अपने बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। अपने वजन को कम करने के लिए हम तरह-तरह के उपायों को फॉलो करते हैं, जिसमें घंटों जिम करने से लेकर तरह-तरह के स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करना शामिल है। लेकिन इन उपायों के साथ-साथ आपको कुछ नैचुरल उपायों का भी सहारा लेना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे असरदार ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जो आपके बढ़ते वजन को घटा सकता है। साथ ही इसे घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत है, जो आपके घर में बहुत ही आसानी से मिल जाती है। आइए जानते हैं घर पर तेजी से वजन घटाने के लिए क्या करें?

इस देसी ड्रिंक से घटाएं अपना वजन!

आधुनिक समय में बढ़ती बीमारियों और खराब खानपान के चलते लोगों का वजन काफी ज्यादा बढ़ रहा है, ऐसे में वजन को घटाने के लिए एक्सरसाइज और डाइट ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। इसके लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो, तो सोडा और एप्पल साइडर विनेगर से बने ड्रिंक का सेवन करें। यह ड्रिंक आपके वेट लॉस जर्नी को बेहद ही आसान बनाता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कौन सा ड्रिंक तैयार करें?

कैसे कारगर है एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा का ड्रिंक?

वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर और बेकिंग सोडा का ड्रिंक काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअरअसल, एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो आपके वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं। इसकी मदद से कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। 

यदि आप नियमित रूप से लगातर 30 दिनों तक इस खास ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन काफी तेजी से घट सकता है। इस ड्रिंक को घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। 

घर पर किस तरह तैयार करें ये खास ड्रिंक?

  • घर पर वेट लॉस के लिए इस ड्रिंक को तैयार करना बहुत ही आसान है। 
  • इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें। 
  • इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सेब का सिरका मिक्स कर लें। 
  • अब दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पिएं। कोशिश करें कि पानी थोड़ा सा गुनगुना हो।

वजन को घटाने के लिए आप इस खास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। हालांकि, अगर आपका वजन किसी बीमारी की वजह से बढ़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.