सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये 2 मसाले, एक हफ्ते में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

Weight Loss Drink Homemade: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना शुरू कर दें। इससे आप कुछ ही दिनों में मोटापे और लटकती पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 22, 2023 7:33 AM IST

Weight Loss Drink Homemade: क्या आपको भी अपने बढ़ते वजन और लटकती तोंद की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है? अगर आप भी वजन कम करने का आसन घरेलू नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। बढ़ता वजन आजकल कई लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके लिए लोग डाइटिंग से लेकर वर्कआउट तक, सब कुछ करते हैं। लेकिन कई बार इतनी मेहनत के बावजूद उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद दो मसालों का सेवन आज से ही शुरू कर दें। जी हां, हम बात कर रहे हैं जीरा और अजवाइन की। ये दोनों मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। नियमित रूप से रोज सुबह जीरा और अजवाइन का पानी पीने से आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

वजन कम करने में जीरा और अजवाइन कैसे कारगर हैं?

जीरा के फायदे

जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो वजन कम में मददगार हैं। इसमें हाइपोलिपिडेमिक गुण होता है, जो शरीर में फैट के उच्च स्तर को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। यह वजन घटाने में भी योगदान करता है।

अजवाइन के फायदे

अजवाइन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें थाइमोल नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और वजन घटाने में मदद करता है। अजवाइन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं जीरा और अजवाइन का पानी?

आवश्यक सामग्री

1 चम्मच जीरा

1 चम्मच अजवाइन

1 गिलास पानी

1 चम्मच नींबू का रस

विधि

जीरा और अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा और एक चम्मच अजवाइन डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस पानी को एक पैन में डालें और गर्म कर लें। इसे लगभग 5-10 मिनट तक अच्छी तरह उबालें। इसके बाद इस पानी को एक गिलास में छान लें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर नींबू का रस डालकर इसका सेवन करें।

जीरा और अजवाइन का पानी कैसे पिएं?

वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास जीरा और अजवाइन के पानी का सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका 4 से 5 किलो तक वजन कम हो सकता है। साथ ही, यह पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.