
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 13, 2020 7:07 PM IST
Diet for Weight Loss in Hindi : वजन तेजी से कम करेंगी ओट्स से बनी ये 4 हेल्दी रेसिपी। © Shutterstock.
वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज करते हैं, जिम में घंटों वर्कआउट करके पसीना बहाते हैं, लेकिन जब तक आपका डाइट सही नहीं होगा वजन कम नहीं होगा। आप तमाम तरह के उपाय कर लें, वजन कम करने के लिए आपको वेट लॉस डाइट प्लान (Diet for Weight Loss in hindi) को फॉलो करना ही होगा। वजन घटाने के लिए डाइट प्लान यदि सही नहीं होगा, तो वजन नहीं घट सकता है। वजन घटाने के लिए हेल्दी व टेस्टी खाना जरूरी होता है। वजन तेजी से घटाने के लिए आप ओट्स को अपनी वेट लॉस डाइट प्लान में शामिल करें। ओट्स की कुछ हेल्दी रेसिपी हम आपको बता रहे हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत कारगर हैं। जानें, ओट्स से बनने वाले इन फूड्स के बारे में......
कीटो डाइट वजन कम करने के लिए जरूर करें फॉलो
आपके रोज के पालक पनीर में कुछ नयापन लाने के लिए इस रेसिपी को ट्राइ कीजिए। पालक में विटामिन होता है तो ओट्स में फाइबर और पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है।
यह उपमा लो फैट, पौष्टिकता से भरपूर और स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने के लिए जिन सब्ज़ियों का इस्तेमाल किया जाता है वे विटामिन, मिनरल और एन्टीऑक्सिडेंट का स्रोत होते हैं। इसे और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप बादाम और किशमिश भी डाल सकते हैं।
जल्दी वजन कम करने के लिए बेस्ट कीटो डाइट प्लान
ओट्स कॉर्नफ्लेक्स को साथ मिलाकर जो लड्डू बनेगा वह यम्मी और हेल्दी के सिवा कुछ भी नहीं हो सकता। ये लड्डू न सिर्फ आपके मीठा खाने की इच्छा को संतुष्ट करता है बल्कि कैलोरी काउन्ट को भी कंट्रोल में रखता है। इस लड्डू को गुड़ डालकर बनाया जाता है और इसको बार-बार खाने से आप खुद को रोक नहीं पायेंगे। रेसिपी के लिए यहाँ क्लिक करें।
स्नैक टाइम में छोटे भूख के लिए इससे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है। ये चाट लो कैलोरी, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है। जब भूख लगे तब ओट्स, सब्जी, चना, दही और चटनी डालकर इस चाट को बना लें और चाट खाने के लुत्फ उठाएं।