Daily Health Tips : 2 सप्ताह में वजन कम करने के लिए 5 वेट लॉस टिप्स

Health Tips of the day : वजन कम करने के लिए आप कई तरकीब आजमाते होंगे, पर अब तक उन तरकीबों का फायदा आपको नहीं पहुंचा है, तो आज के वेट लॉस हेल्थ टिप्स (Today Health Tips) में इन 5 वेट लॉस टिप्स को जरूर ट्राई करें, 2 सप्ताह के अंदर आपका वजन कम होने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 28, 2019 11:06 AM IST

वजन कम करना (Weight loss) आसान नहीं है। इसके लिए कई तरीके अपनाना जरूरी होता है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज, डायटिंग और योग जैसी कई चीजों को करना जरूरी होता है। यह सब चीजें वजन कम करने में मददागर होती हैं। इन सभी के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी वजन (Home remedies to loose weight) कम किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों की मदद से जल्दी फैट बर्न करने में मदद मिलती है और आसानी से वजन कम होता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से दो हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है। जानें, डेली हेल्थ टिप्स (Daily Health Tips) में आप वजन कम करने के कुछ ईजी वेट लॉस टिप्स (Weight loss tips) के बारे में जिन्हें आजमाकर आप सिर्फ 2 सप्ताह में ही अपना वजन कम कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए पिएं नींबू-शहद पानी

वजन कम करने के लिए (Daily Health Tips for weight loss) नींबू का शहद का सेवन फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए नींबू का रस और शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी फैट ऑक्सीडेशन में मदद करता है तो वहीं शहद लिपिड-कम करने वाली गतिविधियों को प्रदर्शित करता है। इसके लिए दिन में 3-4 बार 1 गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

काली मिर्च भी है वजन कम करने में कारगर

काली मिर्च में पाइपरिन नामक कंपाउंड होता है जो खाने में स्वाद बढ़ाने में मदद करता है। पाइपरिन में फैट कम करने वाले गुण होते हैं जिसकी वजह से यह वजन कम करने में मदद करती हैं। इसके लिए अपने भोजन में 1 चम्मच काली मिर्च मिलाएं।

वेट लॉस टिप्स: वजन घटाकर शरीर को रखना है स्लिम-ट्रिम, तो जरूर करें ये 7 काम

एलोवेरा जेल से घटाएं वजन

मेटाबोलिक एक्टिविटी को बढ़ाकर एलोवेरा जेल वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाकर वजन कम करने में मदद करता है।

सेब का सिरका वजन करे कम

सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो शरीर में सूजन और मोटापे को कम करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब करेंगे ये 5 काम

ग्रीन टी पिएं हर दिन

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। ग्रीन टी कैचीन का स्रोत होती है जो वजन कम करने में महत्वपूरण भूमिका निभाती है। इसके लिए रोजाना दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source