Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपने वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल जरूर किया होगा, जो वजन जल्दी से कम करने में मदद करते हैं। क्या आपने कभी कॉफी को डाइट में शामिल किया है? यदि नहीं, तो जरूर शामिल करके देखें। वजन कम करने के लिए कॉफी काफी मदद करती है। वजन कम करने के लिए डाइट में कॉफी शामिल करने को ''कॉफी डाइट'' (Coffee Diet for Weight Loss in hindi) नाम दिया गया है।
शरीर से अतिरिक्त कैलोरी, चर्बी और वजन कम करने के लिए आपको प्रत्येक दिन एक से तीन कप कॉफी अपनी डाइट में शामिल करना होगा। इसे ही कॉफी डाइट (coffee diet in hindi) नाम दिया गया है। इसमें कॉफी को डाइट में शामिल करने के लिए अधिक जोर दिया जाता है। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। हां, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि कैफीन का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है।
एक शोध में यह दावा किया गया है कि हर दिन एक कप कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इससे वसा कम होने के साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है। दरअसल, कॉफी में भूख कम करने की क्षमता होती है।
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
- इस डाइट प्लान में आपको प्रत्येक दिन लगभग 3 कप हल्की रोस्ट कॉफी का सेवन करना होगा। हल्की रोस्ट कॉफी डार्क रोस्ट की तुलना में अधिक पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। कॉफी डाइट (coffee diet in hindi) में आपको हल्की भुनी, साबुत बीन वाली कॉफी पीनी होती है। इसे आप चाहें तो घर पर पीसकर और फिल्टर्ड पानी का उपयोग करके तैयार कर सकते हैं। तीन कप एक दिन में पिएं पर चीनी और क्रीम का उपयोग ना करें।
- साथ ही खानपान भी हेल्दी लें। इसमें हाई फाइबर युक्त भोजन, फल व सब्जी से बनी स्मूदी लें। लो कैलोरी और वसा वाले हेल्दी स्नैक्स, साबुत अनाज, फाइबर युक्त फलों और सब्जियों को डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करें। प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड्स का सेवन बंद कर दें। टोफू, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन, सलाद आदि भी शामिल कर सकते हैं।
अजवायन और जीरा पानी पीकर घटाएं तोंद, जानें बनाने का तरीका
कॉफी डाइट आपकी भूख को कम करने के साथ कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद करती है। आप चाहते हैं जल्दी वजन कम हो, जो खाना खाने से थोड़ी देर पहले एक कप कॉफी पी लें। इससे आपकी भूख कम हो जाएगी और आप कम खाना खाएंगे।
कैफीनयुक्त कॉफी शरीर द्वारा बर्न की जाने वाले कैलोरी और वसा की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। शोध के अनुसार, अधिक कैफीन का सेवन कम वजन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और वसा के साथ जुड़ा हुआ होता है। जब कैफीन की मात्रा दोगुनी हो जाती है, तो उनका वजन, बीएमआई और वसा 17 से 28% तक घट जाता है।