क्या कॉफी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं, क्यों कहते हैं इसे फैट कटर ?

वजन कम करने और कॉफी पीने के फायदे के बारे में आप बहुत पढ़ चुके हैं लेकिन क्या आपने यह पढ़ा है कि कॉफी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम होने लगता है ?

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2019 3:05 PM IST

वजन कम करने और कॉफी पीने के फायदे के बारे में आप बहुत पढ़ चुके हैं लेकिन क्या आपने यह पढ़ा है कि कॉफी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन कम होने लगता है ? अगर नहीं पढ़ा है तो आपको पढ़ना चाहिए क्योंकि कुछ शोधों में यह पाया गया हा कि नींबू का रस अगर कॉफी के साथ मिलाकर पीया जाय तो यह शरीर के बढ़ते वजन को रोकने के साथ-साथ वेटलॉस में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास तथ्य।

कॉफी ही क्‍यों

कॉफी एक उत्तेजक पदार्थ है जो आपको कई घंटों तक एक्‍सरसाइज करने के लिए मदद करता है। इसके अलावा कॉफी में कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिइन और क्‍लोरोजेनिक एसिड जैसे जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शामिल हैं, जो वजन करने में बहुत प्रभावी हैं। कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्‍स को टूटने के लिए संकेत भेजता है।

तेजी से वजन कम कर सकती हैं गुलाब की सिर्फ 10 पंखुड़ियां।

इसके अलावा ये एपिनेफ्रिन या एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करने में सहायक है। ये ब्रेक डाउन सेल को गतिशील करने और उन्‍हें और फ्री फैटी एसिड के रूप में आपके शरीर द्वारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध बनाता है। इसके अलावा ये तत्‍व आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है।

क्‍या 35 की उम्र के बाद पनीर खाना छोड़ देना चाहिए ?

क्‍लोरोजेनिक एसिड आपके शरीर से कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करता है। आप अपने कॉफी के कप में थोड़ा से नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। क्‍योंकि नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्‍सीफाई करने में मददगार है। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ करने में सहायक है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिटनेस के खास राज।

इसका इस्‍तेमाल कैसे करें

एक कप गर्म पानी में कॉफी मिला लें।

इसे दिन में एक बार एक्‍सरसाइज करने से पहले पिएं।

दूसरा तरीका ये है कि गर्म पानी में कॉफी मिलाकर एक चम्‍मच नींबू का रस मिला लें।

हालांकि इसका टेस्‍ट अच्‍छा नहीं होता है, लेकिन गर्म-गर्म पीने में ज्‍यादा बुरा नहीं लगता है।

वेटलॉस और फिटनेस के लिए घर पर ही बनाएं ये 3 शेक, एक हफ्ते में दिखेगा असर।

इस बात का रखें ख्‍़याल

कॉफी पीकर वजन कम किया जा सकता है, ये बात अध्‍ययनों में बताई गई है। लेकिन ध्‍यान रहे कि कॉफी का ज्‍यादा आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए ये उपाय इस्‍तेमाल करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह ज़रूर लें।

सर्दी के मौसम में पॉपकॉर्न खाने से डायबिटीज सहित कई बीमारियों से रहेंगे दूर।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source