वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का सही तरीका

वेट लॉस डाइट में इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट का तरीका फायदेमंद भी होता है. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट के औसत को निकाला जाए, तो डाइट को 70 प्रतिशत तो 30 प्रतिशत वर्कआउट को दिया जाता है. अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, तो तेजी से वजन कम कर पाते हैं. लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस में तभी मदद करती है, जब आप सही तरीके से करते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 4, 2019 4:57 PM IST

इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉर वेट लॉस सबसे ज्यादा कारगर मानी जाती है. वेट लॉस डाइट में इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट का तरीका फायदेमंद भी होता है. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट के औसत को निकाला जाए, तो डाइट को 70 प्रतिशत तो 30 प्रतिशत वर्कआउट को दिया जाता है. अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, तो तेजी से वजन कम कर पाते हैं. लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस में तभी मदद करती है, जब आप सही तरीके से करते हैं. अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग सही से नहीं कर पाते हैं, तो यह लाभ देने की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है. हम इस आर्टिकल में इंटरमिटेंट फास्टिंग करने का सही व आसान तरीका बता रहे हैं.

best Ways to Do Intermittent Fasting for weight loss

24 घंटे में 16 घंटे फास्टिंग करें 

जी हां, अगर आप वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो आपको दिन के 24 घंटे में 16 घंटे फास्टिंग पर रहना होगा. इसमें आपको एक विशेष बात का ध्यान रखना होगा कि आपको 24 घंटे में सिर्फ 8 घंटे ही खाने के लिए मिलेंगे. इन 8 घंटों में आप हेल्दी फूड का ही चयन करें. अगर आप कुछ सप्ताह तक इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही से पालन कर लेते हैं तो कई किलो वजन कम कर सकते हैं.

सप्ताह के 2 दिन विशेष इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग में आप हफ्ते में 2 दिन फास्ट रखते हैं और बाकि दिन खाते हैं. इन 2 दिनों के दौरान आपको 500-600 कैलोरी का सेवन करना होता है. इस डाइट को फास्ट डाइट भी कहते हैं. इसमें फास्ट के दो दिन 500-600 कैलोरी और बाकि दिन सामान्य मात्रा में कैलोरी का सेवन करना होता है.

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाने का तरीका 

अगर आप स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं आसानी से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं. इसके लिए हफ्ते में एक दिन फास्ट रखना काफी होता है. इस दिन आप कैलोरी का सेवन तरल के अलावा कई तरीके से कर सकते हैं. लेकिन कम मात्रा में कैलोरी का सेवन कर सकते हैं. याद रखें कि फास्ट के आखिरी में बहुत सारा ना खा लें.

जरूरत न लगे तो न खाएं 

इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे पाने के लिए जरुरी नहीं है कि आप इसे सही तरीके से फॉलो करें. समय-समय पर खाना ना खाके या भूख ना लगने पर भोजन का सेवन किया बिना भी आप इस डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं. यह एक मिथक है कि आपको कुछ घंटों पर बाद खाते रहना चाहिए.

इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source