एक महीने में वजन कम करने के चार बेहतरीन नेचुरल हर्ब्स

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 1, 2020 6:50 AM IST

Home remedies to reduce weight: वजन कम करने के लिए तमाम तरह के उपाय हैं। मोटापा कम करने के लिए हर्बल तरीके नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, ऐसा ज्यादातर देखा गया है। हर्बल तरीकों में ज्यादातर वजन घटाने के लिए डाइट में बदलाव के लिए होते हैं। अगर आप भी हर्बल तरीके से तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे हर्ब हैं जिनको अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना होता है। वेट लॉस के लिए हर्बल चीजों का सेवन करने का तरीका सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप सही तरीके से हर्बल चीजों का सेवन नहीं करते हैं वो वजन कम करने में मदद नहीं करते हैं। हम यहां पर कुछ ऐसे ही वजन घटाने वाले हर्बल और नेचुरल उपाय बता रहे हैं... (home remedies to reduce weight)

काली मिर्च 

वैसे तो काली मिर्च के फायदे अनेक हैं, लेकिन जब तेजी से वजन कम करने की बात आती है तो काली मिर्च एक तरह से बूस्टर का काम करती है, क्योंकि काली मिर्च का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। शरीर का मेटाबॉलिक रेट जब अच्छा होता है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और वेट लॉस तेजी से होता है। वजन घटाने की दवा के तौर पर भी काली मिर्च को जाना जाता है। (Herbal ways to loose weight)

अदरक 

अदरक एक आयुर्वेदिक औषधि है, क्योंकि इसका सेवन कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। सर्दी-जुकाम-खांसी से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर करने में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में पाए जाने वाले तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं. शरीर में जमा फैट अगर कम करना हो, बेली फैट को तेजी से जलावा हो तो अदरक का इस्तेमाल बहुत लाभदायक होता है।

सौंफ 

तेजी से वजन कम करने में सौंफ के पानी की कोई बराबरी नहीं है। बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए सुबह के समय खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो सौंफ के पानी का सेवन जरूर करें। पेट की चर्बी कम करने और बेली फैट कम करने में सौंफ का पानी बेहद कारगर माना जाता है।

शहद और नींबू

बढ़ते मोटापा को कम करने के लिए शहद के सेवन के बारे में सभी जानते हैं. सुबह के समय गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन वजन घटाने में बेहद कारगर होता है। अगर आप रोजाना नींबू और शहद का सेवन करते हैं तो तेजी से वजन (Herbal ways to lose weight in hindi) कम होता है।