... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 16, 2020 8:10 PM IST
वेट लॉस डाइट ले रहे हैं तो इन खाद्य पदार्थों भिगोकर खाएं.
वेट लॉस डाइट प्लान जब हम बनाते हैं, तो उसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जरूरी होते हैं. जब शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है तब वेट लॉस तेजी से होता है. अगर वेट लॉस डाइट प्लान में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले हर्ब फूड होते हैं तो शरीर कमजोर भी नहीं होता है. वेट लॉस डाइट प्लान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले हर्ब्स फूड ऐसे होने चाहिए, जिसे शरीर आसानी से ले सके. शरीर को आसानी से पोषक तत्वों को लेने के लिए खाद्य पदार्थों को भिगोकर खाना चाहिए. हम यहां पर कुछ ऐसे भी फूड बता रहे हैं जिनको भिगोकर खाना चाहिए. इन फूड को भिगोकर खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों के साथ वेट लॉस में भी आसानी होती है. हर्ब को भिगोकर खानें से उनके पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं.
वजन कम करने के लिए मेथी के बीज का पानी पीना चाहिए. रात में मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठकर उसके पानी को पी सकते हैं. इसके अलावा भिगोया हुआ मेथी का बीज खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. आंतों की सफाई और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मेथी के बीज फायदेमंद होते हैं.
डायबिटीज रोगियों के लिए भी मेथी के बीज भिगोकर खाना लाभदायक होता है. अगर आप रोजाना मेथी के बीज खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल भी ठीक रहता है.
अलसी के बीज अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं. फ्लैक्स सीड्स के नाम से भी अलसी के बीज को लोग जानते हैं. अलसी के बीज में ओमेगा3 फैटी एसिड होता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी होता है. वेट लॉस के साथ-साथ हृदय रोग से बचाने का काम भी अलसी के बीज करते हैं. अलसी के बीज भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व आसानी से शरीर को मिल जाते हैं.
बादाम खाने के अनेक सेहत लाभ हैं. वेट लॉस डाइट प्लान में बादाम का सेवन बहुत लाभदायक होता है. बादाम में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो शरीर के नर्व सिस्टम को ठीक रखता है. बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से खत्म करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान में बादाम को जरूर शामिल करना चाहिए.
बादाम को भिगोकर खाने से यह आसानी से पचता भी और इसके सभी पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिल भी जाते हैं. रात में पानी में भिगोकर बादाम को सुबह खाने से शरीर में विटामिन की कमी भी नहीं होती है.
इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में होता है. इनका नियमित सेवन कब्ज दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से डॉक्टरस हाई बीपी के मरीजों को इसे रेगुलर खाने की सलाह देते है.
काला चना फाइबर का मुख्य स्रोत है, वेट लॉस डाइट चार्ट में हर डाइट एक्सपर्ट्स काले चाने खाने की सलाह देते हैं. काला चना भिगोकर अंकुरित करके खाने से शरीर को विटामिन बी 12 के साथ फाइबर मिलता है. वेट लॉस के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काले चने लाभदायक होता है.
शरीर में खून की कमी अगर है तो किशमिश खाना चाहिए. अगर आप वेट लॉस डाइट का पालन कर रहे हैं तो आपको किशमिश भिगोकर खाना चाहिए. किशमिश में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. इससे स्किन हेल्थ भी ठीक रहता है.
मोटापा, एनीमिया, किडनी स्टोन जैसी परेशानी को दूर रखने में मुनक्का फायदेमंद होता है. वेट लॉस डाइट प्लान में मुनक्का को शामिल करके आप तेजी से वजन कम कर पाते हैं. मुनक्का में पोटेशियम और आयरन की मात्रा पर्याप्त होती है.
सफेद होते बाल और गंजापन करना है दूर तो मेथी का ऐसे करें उपयोग.