Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नया साल 2020 आपके लिए भी कई बदलाव लेकर आ रहा है. डाइट प्लान में आप नए साल में क्या बदलाव ला रहे हैं.? वजन घटाने वाले कुछ डाइट प्लान 2019 में बहुत लाभदायक रहे. लेकिन कुछ डाइट प्लान खराब भी थे. हम नए साल पर आपको बता रहे हैं 5 खराब और 5 अच्छे डाइट प्लान के बारे में. आप इन डाइट प्लान के बारे में जानकारी रखकर अपना हेल्दी डाइट प्लान बना सकते हैं.
अगर आप नए साल 2020 में वजन कम करना चाहते हैं, तो इन डाइट प्लान के बारे में जरूर जानें. क्योंकि जब आप अच्छे और खराब डाइट प्लान के बारे में जानकारी रखते हैं, तो कई परेशानियों से बच जाते हैं.
आइए जानते हैं उन डाइट प्लान के बारे में सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन डाइट प्लान के बारे में कोई खास शोध नहीं हैं. इनके पीछे कोई मेडिकल सपोर्ट भी नहीं है.
यह एक तरह से चंद्रमा के चक्रों पर आधारित डाइट प्लान है. इस डाइट प्लान के अनुसार आपको चंद्र उदय के बाद सिर्फ जूस पीना होता है. शाम के 6 बजे के बाद आप इस डाइट प्लान में कुछ भी नहीं खाते हैं. यह एक सनक डाइट है, इसके पीछे कोई मेडिकल शोध नहीं है. नये साल 2020 में आप इस डाइट प्लान से दूर रह सकते हैं.
वैसे तो वेट लॉस के लिए कीटो डाइट प्लान सबसे ज्यादा चर्चित है. लेकिन यह सामान्य लोगों के लिए बहुत मुश्किल है. इस आहार में आप साबुत आनाज, फल और सब्जियों का सेवन नहीं कर पाते हैं. डॉक्टर्स मानते हैं कि यह सेहत के लिए नुकसान देह हो सकता है. बिना किसी डॉक्टर की देख रेख के इस आहार को नहीं अपनाना चाहिए. नए साल 2020 में आप इस डाइट प्लान से भी खुद को दूर रख सकते हैं.
वजन घटाने के लिए जूस क्लिंज डाइट प्लान भी काफी चर्चा में रहता है. शरीर को अधिक पानी वाले खाद्य पदार्थ देने से कई तरह के साइड इफेक्ट का खतरा रहता है. कुछ लोगों में पाचन की समस्या होने लगती है.
कुछ लोगों में भूख न लगने की परेशानी हो जाती है. ऐसे में आप नए साल में जूस क्लिंज डाइट प्लान से खुद को दूर ही रखें. यह वेट लॉस डाइट प्लान शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है.
सभी डाइट प्लान खराब नहीं होते हैं. हम यहां पर मेडिकल शोध पर आधारित कुछ डाइट प्लान बता रहे हैं. इन डाइट प्लान के माध्यम से वजन कम करने की कोशिश ज्यादातर सफल होती है. ये डाइट प्लान सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं.
यह आपके लिए नया हो सकता है. नए साल में आप भी नया डाइट प्लान अपनाएं. साउथ बीच डाइट प्लान (South Beach Diet Plan) में आपको कार्ब्स और शराब के सेवन से बचना होता है.
इस डाइट प्लान में कैलोरी काउंट करने की जरूरत नहीं होती है. आप सब कुछ खा सकते हैं लेकिन हर खाद्य पदार्थ की एक तय सीमा तक ही उपभोग करना होता है. वजन कम करने से जुड़े 5 सबसे फेमस डायट प्लान और उसके साइड इफेक्ट्स.
वेट लॉस के लिए क्लिनिक डाइट प्लान सबसे अच्छा माना जाता है. वजन घाटने के लिए इस डाइट प्लान में साबुत अनाज, फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है. इस क्लिनिक डाइट प्लान में मिठाई खाने की भी अनुमति होती है. प्रोटीन की मात्रा पर थोड़ी नजर रखनी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह वजन घटाने की बेहतर डाइट है.
साल 2019 में मेडिटेरियन डाइट प्लान (Mediterranean diet plan) सबसे अच्छा डाइट प्लान बनकर सामने आया है. डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि यह वेट लॉस का बेस्ट डाइट प्लान है. ज्यादातर सेलिब्रिटी इस डाइट प्लान के समर्थक रहे हैं. मेडिटेरियन डाइट प्लान में पेड़ और पौधे पर आधारित डाइट प्लान है. Weight loss story: खुशबू सक्सेना ने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया, जानें डाइट प्लान क्या था
इस वेट लॉस डाइट प्लान में सब्जियां, सलाद, ताजे फल, बीन्स, नट्स और साबुत अनाज को शामिल किया जाता है. इस डाइट प्लान में डेली बहुत कम मात्रा में शराब पीने की भी अनुमति है.
मेडिटेरियन डाइट प्लान में आप चिकन और लाल मांस का भी सेवन कर सकते हैं. जल्दी वजन कम करने के लिए खाद्य पदार्थ की मात्रा नियमित रखनी होती है. महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट प्लान व चार्ट की जानकारी यहां से ले सकते हैं.