... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Belly Fat Weight Loss: पेट की चर्बी कम करने वाले फूड | TheHealthSite Hindi
बेली फैट आपके फिगर को बुरा तो करता ही है साथ में हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ाता है. पेट की चर्बी कई अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं के साथ बीमारियों को जन्म देती है. पेट का मोटापा आसानी से बढ़ जाता है लेकिन बेली फैट बर्न करना या पेट का मोटापा घटाना बहुत मुश्किल है. यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार बेली फैट वाले लोगों में हार्ट अटैक या दिल के दौरे का खतरा बहुत अधिक होता है.
हार्ट अटैक के कारण अनेक हैं लेकिन बेली फैट भी उनमें से एक बन चुका है. मोटापा, धुम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है. बेली फैट की वजह से भी इन सभी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है.
एक अन्य शोध के अनुसार पेट का मोटापा अधिक होने पर कैंसर का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. शोध के अनुसार पेट की चर्बी वाले इंसान में ट्यूमर में कैंसर की संभावना बढ़ जाती है.
इन सभी खतरों को देखते हुए आपको पेट का मोटापा या बेली फैट को घटाना चाहिए. अगर आप भी बेली फैट बर्न करना चाहते हैं तो इन फूड को डाइट में जरूर शामिल करें.
जी हां, अगर आप बेली फैट बर्न करना चाहते हैं तो डेली डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें. बादाम में फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. हाई फाइबर होने के साथ भूख कंट्रोल करने में भी बादाम फायदेमंद है. आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
पेट की चर्बी कम करने के लिए दही का सेवन लाभदायक होता है. दही एक प्रोबायोटिक्स खाद्य पदार्थ है जो पाचन तंत्र को ठीक करता है. पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में कम से कम 1 कप दही का सेवन रोजाना करें.
मोटापा कम करने के लिए अजवाइन का पानी फायदेमंद होता है. अगर आप भी बेली फैट के शिकार हैं तो आज से ही आजवाइन पानी का सेवन शुरू कर दें. तेजी से मोटापा घटाने के लिए आजवाइन का सेवन करना चाहिए. कई रोगों को जड़ से दूर करे अजवाइन, जानें इसके ये लाभ.
मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में लौकी को शामिल करना चाहिए. लौकी की सब्जी में पानी की मात्रा होती है जो मटोपा घटाने में मदद करती है. ज्यादा खाने की आदत को भी लौकी की सब्जी कंट्रोल करती है.