Bajra Millet: कॉन्स्टिपेशन और दिल की बीमारियों से बचाता है बाजरा, जानें बाजरे का सेवन सेहत के लिए लाभकारी और नुकसानदायक

Bajra Millet benefits and side effects: भारतीय रसोइयों में गेहूं के आटे के अलावा जिन अनाजों का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। उनमें, बाजरा (Bajra) भी एक प्रमुख अनाज है। बाजरे को एक समय पर गरीबों का अनाज कहा जाता था। लेकिन, हेल्दी इटिंग के नये ट्रेंड्स मे बाजरे को अब बहुत महत्व मिल रहा है। दरअसल, बाजरे से होने वाले स्वास्थ्य लाभ ही इस अनाज को खास और पौष्टिक बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 2, 2020 4:51 PM IST

Bajra Millet benefits: हेल्दी ग्रेन्स (healthy grains) को डायट में शामिल करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। क्योंकि,  इन साबुत अनाज़ों की मदद से कई पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करने में सहायता होती है। ऐसा ही एक हेल्दी अनाज है बाजरा। जिसके,  सेवन से सेहत को बेहतर बनाने में कई प्रकार से मदद होती है। भारतीय रसोइयों में गेहूं के आटे के अलावा जिन अनाजों का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। उनमें,  बाजरा (Bajra) भी एक प्रमुख अनाज है। बाजरे को एक समय पर गरीबों का अनाज कहा जाता था। लेकिन,  हेल्दी इटिंग के नये ट्रेंड्स मे बाजरे को अब बहुत महत्व मिल रहा है। दरअसल,  बाजरे से होने वाले स्वास्थ्य लाभ ही इस अनाज को खास और पौष्टिक बनाते हैं। (Bajra Millet benefits in hindi)

Diabetes Diet Tip: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाया जाता है बाजरे का आटा, जानें डायबीटिक्स के लिए बाजरा के और भी फायदे

बाजरे के स्वास्थ्य लाभ  (Bajra Millet Benefits):

एनर्जी:

बाजरा (Bajra Millet benefits) में स्टार्च अधिक होता है। जो,  कि एक हाई-एनर्जी फूड है। जैसा कि स्टार्च के विघटन में अधिक समय लगता है। इसीलिए,  बाजरे का सेवन करने से देर तक आपको एनर्जी मिलती रहेगी। इसके सेवन से बहुत देर तक पेट भरा हुआ होता है। जिससे,  आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती।

Foxtail Millet: फाइबर का अच्छा स्रोत है कंगनी बाजरा, जानें फॉक्सटेल मिलेट या कंगनी उपमा बनाने का तरीका

पचने में आसान:

बाजरे में महत्वपूर्ण अमिनो एसिड होते हैं। जो, बाजरे को गेहूं की तुलना में आसानी से पचने वाला अनाज बनाते हैं। बाजरे में इनसोल्यूबल फाइबर होता है जो,  कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन (Food for Constipation) से बचाता है।

Wheat Benefits टाइप 2 डायबिटीज़ से बचाता है गेंहू का सेवन, जानें गेंहू खाने के 3 हेल्दी फायदे

हेल्दी हार्ट:

इस हेल्दी अनाज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। जो,  हार्ट डिज़िज़ेज़ की संभावना कम करता है। बाजरा में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स ब्लड प्रेशर कम करते हैं। इसी तरह बाजरे में मौजूद लिगनिन (lignin) नामक फाइटोकेमिकल्स कार्डियाक अरेस्ट के खतरे को कम करते हैं।

बाजरे के साइड-इफेक्ट्स (Bajra Millet side effects):

एक हेल्दी अनाज होने के कारण बाजरा आमतौर पर सेफ ही होता है। लेकिन,  बाजरे के बहुत अधिक सेवन से थायरॉयड ग्लैंड्स के एक्टिव होने का डर होता है। जिससे,  गले में थायरॉयड हो सकता है।

Basil Seeds for Weight Loss: वेट लॉस डायट के साथ होती है बहुत अधिक क्रेविंग्स, कंट्रोल करें इसे बेसिल सीड्स के साथ, जब लगे बार-बार भूख तो पीएं सब्जा का पानी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.