बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स

बढ़ते वजन को अगर समय रहते रोक लिया जाए तो कई बीमारियों से बच सकते हैं. इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए ये आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स सबसे ज्यादा कारकर होते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 18, 2020 11:01 AM IST

Herbal Medicine For Weight Loss: बढ़ते हुए वजन को रोकना और बढ़े हुए वजन को कम करना दोनों ही आपस में गहरा संबंध रखते हैं. अगर आप इन दोनों सही से समझ लें तो वेट लॉस करना बेहद आसान हो जाता है. कई बार लोग महीनों जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन वजन घटाने में सफल नहीं होते हैं. इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला वेट लॉस वर्ड जानते हैं क्या है ? हम बता रहे हैं, How to control Weight ? अर्थात जब वजन बढ़ रहा होता है तब लोगों को पता चल रहा होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो मोटापा का शिकार होने से पहले इन आयुर्वेदिक उपायों (Ayurvedic Weight Loss Tips) को अपना लें.

वजन कंट्रोल करने और वेट लॉस में मदद करने वाले कुछ आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स (Ayurvedic Weight Loss Tips) हम यहां पर बता रहे हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी है. आइए जानते हैं नेचुरल वेट लॉस टिप्स के बारे में.....

खाने का समय और तरीका 

ayurvedic weight loss tips how to lose weight naturally at home remedy in hindi

वजन को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका होता है डाइट सही करना. 70 प्रतिशत वजन कंट्रोल करने में डाइट का ही योगदान होता है. इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है. बस दिन में सही भोजन और सही समय पर डाइट लेनी है. आयुर्वेद के अनुसार दिन में 3 बार खाने की आदत वजन कंट्रोल करने में मददगार है. दिन में 3 बार खाना है लेकिन घर के बने हेल्दी फूड ही खाएं.

रात के खाने का सही समय 

वजन बढ़ने का मुख्य कारण देर रात खाने की आदत भी है. अगर आप भी देर रात खाते हैं तो यह आदत आज ही छोड़ दें. क्योंकि वजन घटाना बहुत मुश्किल हो जायेगा. आयुर्वेद के अनुसार रात के 7 बजे तक खाना खा लेना चाहिए. इसके अलावा रात का खाना हल्का और जल्दी पचने वाला होना चाहिए.

डाइट में शामिल करें ये चीज 

ayurvedic weight loss tips how to lose weight naturally at home remedy in hindi

खाने को लेकर हम बहुत कम सतर्क रहते हैं. कई बार हम लगातार एक ही तरह की डाइट लेते रहते हैं. इसकी वजह से भी मोटापा बढ़ता है. रोजाना की डाइट में सभी पोषक तत्वों के लिए हर तरह के फूड को शामिल करना चाहिए. मीठा, खट्टा, सब्जी, फल, दूध, दही जैसे फूड आपके दैनिक आहार में शामिल होने चाहिए.

अनहेल्दी फूड से रहे दूर 

अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं तो आपको घर के बाहर के खाने को नहीं खाना चाहिए. बाहर के खाने में तेल, मसाला और नमक बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जो सेहत के लिए नुकसान पहुंचाता है. ये न तो पोषण देता है और न ही वजन घटाने देता है.

पानी के सेवन में दे ध्यान 

ayurvedic weight loss tips how to lose weight naturally at home remedy in hindi

वजन कम करने में पानी की भूमिका सबसे बड़ी है. सही समय पर और सही मात्रा में पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है. इसके अलावा सुबह उठकर हल्का गर्म पानी अर्थात गुननगुना पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है.

गुनगना पानी पीने के कई फायदे (LukeWarm Water Benefits) हैं. यह शरीर से विषाक्त पादार्थ को बाहर निकालकर वजन कम करने में आपकी मदद करता है.

सोने का समय 

रात में सोने का समय भी आपके वजन पर काफी असर डालता है. अगर आप रात में समय से नहीं सोते हैं तो आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है.

इसके अलावा अगर आप रात में 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो मेटाबॉलिक रेट खराब होता है और आप मोटापा के शिकार होते हैं. अब अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो वेट लॉस का सबसे बेहतर टिप्स यह है कि आप रात में पर्याप्त नींद लें.

वजन कम करने के आसान प्राकृतिक तरीके व उपाय.

सौंफ का सेवन जल्दी वजन कम करता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source