Weight Loss Tips : वजन घटाएं इन 6 आयुर्वेदिक तरीकों से

जानें, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में जो फैट बर्न करके वजन कम (Ayurvedic tips for weight loss) करने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 21, 2020 4:40 PM IST

वजन कम (weight loss tips) करना आसान काम नहीं है। एक्सरसाइज, डाइटिंग, वर्कआउट के जरिए लोग अपने वजन को कम (ways to weight loss) करने की कोशिश करते हैं, पर क्या आपने कभी आयुर्वेदिक तरीके से वजन कम करने की कोशिश की है? वजन कम करने वाली दवाइयों के सेवन की बजाय आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाना ज्यादा सुरक्षित है। इसके शरीर को नुकसान भी नहीं होगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। जानें, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में जो फैट बर्न करके वजन कम (Ayurvedic tips for weight loss) करने में मदद करते हैं।

वजन बढ़ने के नुकसान

वजन को कम ना किया जाए तो आप कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। शरीर में फैट जमा होने से आपको दिल के रोग हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज की समस्या हो सकती है। मोटापे से बचना है, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्‍टाइल में सुधार करें। साथ ही नीचे बताए गए आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic tips for weight loss) को भी आजमाकर देखें…

वजन घटाने के आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic tips for weight loss)

1 एक गिलास गर्म पानी लें। उसमें एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद मिला दें। हर रोज सुबह के समय इसे पिएं। वजन कम होने लगेगा।

2 गोभी का सीजन है। इसके पत्तों का सेवन करें। इससे भी वजन कम होता है। सलाद में मिलाकर खाएं या पत्तों को उबाल कर सूप पिएं।

वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स

3 आप खाना खाने से पहले टोमैटो सूप या फिर कच्चा टमाटर खाएं। इससे भी वजन कम होता है।

4 रात में खाना सोने से 2 घंटे पहले जरूर खा लें। रात में जब आप सोते हैं, तो पाचन तंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। रात में आप लो कैलोरी डाइट ही लें।

5 पानी कम पीते हैं, तो पीना अधिक पिएं। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा, साथ ही खाना पचाने में आसानी होगी। पानी की कमी होने से भोजन पचाना मुश्किल होता है। खाते समय पानी ना पिएं।

6 बासी खाना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। इनसे वजन बढ़ता है, क्योंकि ये सोते समय पचते नहीं हैं। इनमें मौजूद फैट शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source