
... Read More
अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एवोकाडो खाने से मोटापा होता है कम।
मोटापा यानी ओबेसिटी (Obesity) आज दुनिया भर में सबसे अधिक प्रचलित स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है। खराब आहार, खराब जीवनशैली की आदतें अक्सर मोटापे (avocado for Weight Loss) के बढ़ने का कारण होती हैं। हालांकि, आप बढ़ते वजन को अपने डाइट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि एवोकाडो खाने से बढ़ते मोटापे (avocado for Weight Loss) को कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही लोगों के खाने की आदतों में सकारात्मक रूप से बदलावा लाया जा सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, एवोकाडो (avocado for Weight Loss) शरीर को अन्य फायदे पहुंचाने के साथ ही मोटे लोगों में भोजन की संतुष्टि बढ़ाने में मदद करता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, सिंपल डायट्री बदलावों के जरिए भूख को प्रबंधित करने और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाने में मदद मिलती है। जब आप एवोकाडो खाते हैं, तो पेट भरा होने का अहसास होता है, जिससे आपको भूख जल्दी नहीं लगती है।
नाशपाती के आकार का दिखने वाला एवोकाडो अपने बेहतरी गुणों तथा पौष्टिक तत्वों के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एवोकाडो त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है। अगर आप वजन कम करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, तो एवोकाडो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, आहार फाइबर, पोटैशियम और फाइटोकेमिकल्स में समृद्ध एवोकाडो एक सुपरफूड है, जो शरीर के वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अन्य फलों और सब्जियों की तुलना में इसमें कैलोरी बहुत ही कम होता है, जबकि फाइबर ज्यादा होता है।
High Blood Pressure : शोध में खुलासा, हुला डांस करने से कम होता है हाई ब्लड प्रेशर, जरूर करें