... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 11, 2019 8:09 PM IST
पेट और कमर के मोटापे को कम करने का आसान तरीका। ©Shutterstock.
मोटापा पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। पेट का मोटापा सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है। पेट का मोटापा अगर आप कम कर लें तो हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर), मेटाबोलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज, मेमोरी लॉस, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। हम यहां 8 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो पेट के मोटापे को कम करते हैं।
एक्सरसाइज के बाद भी कम नहीं हो रहा वेस्ट-लाइन का मोटापा ? ये हो सकते हैं कारण।
सेब
जब बात पेट का फैट घटाने की आती है तो किसी भी किस्म का सेब उपयोगी होता है। इसमें ढेर सारा फाइबर है इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा न भी खाएं तो पेट भरा हुआ महसूस होगा।
ब्रेस्ट, थाई और बट को सेक्सी लुक देने के लिए देखें ये वीडियो।
टमाटर
टमाटर में विटामिन और खनिज सामग्री प्रचुर मात्रा में हैं। आपके सामान्य स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यही कारण है कि टमाटर कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मददगार होने के लिए जाना जाता हैं। इसमें मौजूद एसिडिक प्रकृति और लाइकोपिन की मेहरबानी से टमाटर पेट के फैट को कम करने के लिए आदर्श है। इसके अलावा, हम जो फैट खाते हैं उसे ये एनर्जी में बदलने में मददगार हैं। इसलिए यदि आप नियमित रूप से टमाटर खायेंगे तो आपको कम समय में पॉजिटिव नतीजे दिखाई देंगें।
पेट व कमर का मोटापा करने वाले ये 7 फूड हेल्दी भी होते हैं। ©Shutterstock.
वेट लॉस के लिए कितनी कारगर है जूस फास्टिंग ?
लहसुन
लहसुन एक और सेहतमंद फूड है जो आपको पेट का फैट को कम करने में मदद करेगा। यह इसमें मौजूद एलिसिन की ऊँची मात्रा के कारण है। यह केमिकल खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को हटाता है। एलिसिन फैट के संचय को भी रोकता है। आपको पॉजिटिव नतीजे देखने के लिए हर सुबह केवल दो लहसुन की कलियां खाने की ज़रूरत है।
मेटाबॉलिज्म को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये आसान 8 उपाय।
बादाम
बादाम आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करके फैट को जलाने में आपकी मदद करते हैं। यह ड्राई फ्रूट फाइबर और ट्रिप्टोफेन से भरपूर है जो आपको ज्यादा जल्दी ज्यादा भरा हुआ महसूस कराते हैं और आपको ज़रूरत से ज्यादा खाने से बचने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बादाम में प्रोटीन की ऊँची मात्रा होती है इसलिए वह लीन मसल मास, भोजन को बेहतर पचाने और स्वस्थ बाउल मूवमेंट में मदद करता है।
सर्दी के मौसम में हल्दी व शहद का ऐसे करें उपयोग, चमकती रहेगी त्वचा।
खीरा
यह फल हमारी त्वचा और आंखों के लिए बहुत उपयोगी है। यह वजन घटाने की गति बढ़ाता है। खीरे फाइबर से समृद्ध हैं और आपको जल्दी भरा हुआ महसूस करायेंगे। इसके अलावा, इनमें पानी की ज्यादा मात्रा के कारण कैलोरी कम होती है। एक पूरे खीरे में लगभग 45 कैलोरी होती है। इसलिए पेट के फैट को कम करने के मामले में खीरे आदर्श होते हैं।
महिलाओं के पेट की चर्बी कम करने में ये फूड बहुत कारगर हैं। ©Shutterstock.
हल्दी का सेवन भी करें जरा संभलकर होते हैं ये 7 नुकसान।
हरी बीन्स
इस किस्म की बीन प्रचुर विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और फाइबर देती है। जब पेट का फैट कम करना है, तो हरी बीन्स आपको एक्स्ट्रा कैलोरी के बगैर पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती हैं। लेकिन इसमें प्रोटीन की ऊँची मात्रा के कारण आपका कैलोरी सेवन बढ़ जाता है।
खाली पेट शहद और लहसुन का कैसे करें सेवन और इससे क्या-क्या होते हैं लाभ ?
शहद
बिस्तर पर जाने से पहले एक चम्मच शहद खाने से पेट का फैट घटाने में मदद मिलेगी। हीलिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री में शहद सबसे पुरानी है। शहद मीठी होने के बावजूद आपको याद रखना चाहिए कि यह चीनी जैसी नहीं है। क्योंकि चीनी शहद की तरह कोई न्यूट्रीशन वैल्यू नहीं देती है।
सुबह की 5 गलतियां जो आपका वजन बढ़ाती हैं।
अब, इस एक प्रोटीन की मदद से वजन कम करना होगा आसान।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.