
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 6, 2020 6:47 PM IST
मोटे और थुलथुले बाजू से पाना है छुटकारा, तो करें बटरफ्लाई एक्सरसाइज। © Shutterstock.
कुछ महिलाओं के बाजू यानी हाथ बहुत मोटे और लटके (Arm fat) हुए होते हैं, जिसके कारण उन्हें स्लीवलेस पहनने में शर्म महसूस होती है। सही बात भी है, मोटे-मोटे बाजू में कोई भी ड्रेस खूबसूरत भी नजर नहीं आएगा। इस समस्या से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि कैसे वो हाथों की अनचाही चर्बी को कम कर, उन्हें सही शेप में लाएं। हाथों पर अतिरिक्त चर्बी के कारण हाथ मोटे हो जाते हैं। इससे शरीर की पूरी बनावट पर असर होता है। यदि आप भी अपनी बाजुओं की एक्स्ट्रा चर्बी (Arm fat) से पीछा छुड़ाना चाहती हैं, तो आपको खास एक्सरसाइज करनी होगी। यह एक्सरसाइज (exercise for arm fat) है बटरफ्लाई एक्सरसाइज (Butterfly exercise)। जानें, इसे करने का तरीका और फायदा।
जो महिलाएं मोटी हैं, उनके हाथों पर चर्बी बढ़ने से हाथ मोटे और लटके हुए नजर आते हैं। कई बार चर्बी टेस्टोस्टेरॉन लेवल के कम होने और वजन ना उठाने भी बढ़ जाती है। यदि आपको हाथों के मोटापे को कम करना है, तो हर दिन शुरू कर दें बटरफ्लाई एक्सरसाइज (Butterfly exercise reduces arm fat) करने का अभ्यास।
बटरफ्लाई एक्सरसाइज का अभ्यास यदि आप हर दिन करेंगी, तो हाथों की चर्बी तो कम होगी ही, इससे आपके हाथ भी टोन और सुडौल नजर (Butterfly exercise benefits) आएंगे। इसे करने से पूरे शरीर की चर्बी कम होने लगती है। इसके अभ्यास के लिए आपको किसी जिम में जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर ही आराम से बिना किसी मशीन के सहारे कर सकती हैं।
कमर और जांघ के पास जमी चर्बी को इन 3 उपायों से करें दूर
सबसे पहले आप सीधी खड़ी हो जाएं। हाथों को सामने की तरफ सीधा रखें। अब दोनों हाथों को अपने कंधों की ऊंचाई तक लाएं। हथेलियों को जमीन की तरफ रखें। अब हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इन्हें घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाएं। ऐसा करके एक गोलाई में आपके हाथ घूम जाएंगे। ऐसा आप कम से कम 15 से 20 बार करें। अब घड़ी की दिशा में फिर से इसे 15 से 20 बार करें। दिन भर में दो बार करेंगी, तो रिजल्ट जल्दी मिलेगा। यदि आप इसे लगातार 5 सप्ताह तक कर लेती हैं, तो आपके हाथों की चर्बी जरूर कम हो जाएगी।