खुबानी खाएं, वजन होगा तेजी से कम

खुबानी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन कम करने और नियंत्रित रखने के लिए फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 29, 2019 8:48 AM IST

वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं। कई ऐसी चीजों को अपने खानपान से हटा देते हैं, जिनसे उन्हें लगता है कि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है। इन्हीं खाने-पीने की चीजों में खुबानी भी शामिल है। कुछ लोगों को लगता है कि खुबानी खाने से वजन बढ़ता है, पर आप गलत हैं। कई फल ऐसे होते हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं। खुबानी भी उन्हीं फलों में शामिल है। आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आज से ही खानपान में खुबानी (एप्रिकॉट) शामिल करें।

मोटापे की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। वजन कम करने के लिए आपका जिम जाना और एक्सरसाइज करना सही है, साथ ही खाने को नजरअंदाज या कम कर देना ठीक नहीं है। वजन कम करने के लिए खाना छोड़ देने से आपका शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। ऐसे में आप आप वजन कम करने के लिए खुबानी खाएं। खुबानी में मौजूद फाइबर वजन कम करने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

खुबानी कैसे करे वजन कम

आप हर दिन नाश्ते में खुबानी खाना शुरू कर दें। यह पूरे दिन के लिए तृप्त कर आपकी भूख को शांत करने में मदद करेगा। इससे आप फैटी, जंक फूड्स के सेवन से बच सकते हैं। भूख लगती है, तो आप घर में किचन में रखे स्नैक्स, बिस्किट, चिप्स खाने लगते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट (यूएसडीए) के पोषण संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 100 ग्राम ताजा खुबानी में 12% विटामिन सी और 12% विटामिन ए पाया जाता है। खुबानी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन कम करने और नियंत्रित रखने के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढें: वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम

होते हैं कई विटामिन्स

इसके अलावा इसमें कई प्रमुख विटामिन्‍स पाए जाते हैं। खुबानी खाने के कई सेहत लाभ भी होते हैं। इसके अलावा इसकी पत्तियों और गुठली का भी उपयोग किया जा सकता है। यदि आप नाश्ते में खुबानी खाते हैं, तो आप दिन के खाने के समय तक तृप्त महसूस करेंगे। यह आपकी खाने की लालसा को कम कर, भूख को नियंत्रित करने में मददगार है।

पाचन में सहायक

वजन और पाचन तंत्र एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। यह आपके चयापचय के लिए बेहतर रूप से कार्य करने के लिए बहुत जरूरी है। स्‍वस्‍थ पाचन तंत्र आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। यदि आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता, तो पोषक तत्वों का आपके शरीर पर प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पाते, जिससे चयापचय धीमा हो जाता है। चयापचय में गड़बड़ी के कारण शरीर में स्वस्थ आहार और एक्‍सरसाइज के परिणाम सही रूप से नहीं दिखाई देते। चूंकि, खुबानी में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कम करने के साथ पेट संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में भी मदद करती है।

इसे भी पढें: वेट लॉस टिप्स : जल्द वजन कम करने के लिए ईजी टिप्स, आप भी करें फॉलो

यूं करे वजन कम

डाइट प्‍लान में सीमित मात्रा में खुबानी शामिल करने से वजन काफी कम समय में ही कम होने लगता है। इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। खुबानी को कई तरीके से खा सकते हैं। चाहें, तो इससे बना अचार खाएं। इसका आचार पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखता है। इसके साथ ही खुबानी का जूस पिएं। खुबानी पोषक तत्‍वों से भरपूर है, लेकिन किसी भी चीज का ज्‍यादा मात्रा में सेवन करना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source