सेब का सेवन भी तेजी से वजन कम करता है

रोजाना की डाइट में अगर आप Apple को शामिल करते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर पाते हैं. एप्पल डाइट वेट लॉस कैसे करती है इसके लिए कुछ टिप्स जानना जरूरी है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 20, 2019 10:24 AM IST

Apple for Weight Loss: वजन कम करने के तमात तरीके और डाइट के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको सेब के सेवन के बारे में सोचना चाहिए. अगर आप वजन कम करने के लिए सुबह की डाइट के बारे में हमेंशा परेशान रहते हैं तो इसका बहुत ही आसान सा हल है. आप रोजाना सुबह की डाइट में Apple का सेवन करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है कि रोजाना Apple खाने से वजन कम हो जाता है. तो आइए जानते हैं सेब में वजन घटाने वाले तत्व और कैसे सेब का सेवन करना है.

वैसे भी एप्पल के बारे में एक कहावत सबसे ज्यादा कही जाती है, कि अगर आप एक सेब रोजाना खाते हैं तो कई बीमारियों से दूर रहते हैं.

सेब में पाये जाने वाले पोषक तत्व 

Apple का सेवन रोजाना करने की सलाह घर के लोग ही नहीं डॉक्टर भी देते हैं. लेकिन हम सब ऐसा कर नहीं पाते हैं. लेकिन अगर आप इसमें पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में देखें तो आप इसका रोजाना सेवन करने लगते हैं. एप्पल में फाइबर और विटामिन की मात्रा पर्याप्त होती है. जो वजन कम करने में मददगार होता है.

सोडियम की कम मात्रा 

सेब में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है. शरीर में सूजन या मोटापा की मुख्य वजह सोडियम कि अधिकता भी होती है. कुछ लोगों में पानी की अधिकता कि वजह से भी मोटापा होता है.

एप्पल तेजी से वजन घटाता है ?

अगर आप वजन घटाने की डाइट अपना रहे हैं तो यह आपकी सहायता कर सकता है. एप्पल में तेजी से वजन घटाने वाले गुण पाये जाते हैं.

अगर आप सुबह के नाश्ते में एक सेब का सेवन करते हैं तो शरीर को जरूरी फाइबर और पोषक तत्व मिल जाते हैं. इसकी वजह से आप बहुत देर तक कुछ खाने के लिए भी परेशान नहीं होते हैं.

सुबह के नाश्ते में पोषक तत्व देने के साथ एक भी फैट न होने की वजह से यह वजन घटाने में काफी मददगार होता है.

कैलोरी काउंट 

एक बाउल कटे कच्चे सेब में 65 कैलोरी होती है. और फैट बिल्कुल नही होता. जबकि एक मध्यम आकार वाले सेब में 110 कैलोरी होती हैं.

बीमारियों से दूर रखता है एप्पल 

एंटी ऑक्सीडेंट सेब में भरपूर मात्रा में होते हैं जिनके कारण यह फल कैंसर, मधुमेह, अल्झाइमर, पार्किंन्सन जैसी समस्याओं से बचाव कर सकता है.

क्या सेब खाने के इन 10 फायदों के बारे में जानते हैं आप ?

सेब के सिरके से घटाएं वजन, जानें कैसा करता है वजन कम और इस्तेमाल करने का तरीका.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source