
Also Read
वजन घटाने के लिए पिएं सेब के सिरके से तैयार ये 2 स्पेशल ड्रिंक।
Apple Cider Vinegar Diet in Hindi: एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका (Apple cider vinegar) एक लोकप्रिय सिरका या सॉस है, जिसे आप कई तरह से अपने आहार (Diet) में शामिल कर सकते हैं। फर्मेंटेड सेब से सेब का सिरका तैयार किया जाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि सेब का सिरका वजन घटाने में काफी महत्वपूर्ण (Apple cider vinegar for weight loss) होता है। जो लोग वजन कम करने के लिए वेट लॉस डायट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो कर रहे हैं, वे वजन कम करने के साथ ही कई अन्य लाभ पाने के लिए सेब के सिरका का सेवन (Apple Cider Vinegar Diet) कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर को फर्मेंटेड सेब से बनाया जाता है। इसके लिए कटे हुए सेबों को पानी में डालकर कमरे के तापमान में छोड़ दिया जाता है। ऐसा तब तक करते हैं, जब तक कि सेब में मौजूद प्राकृतिक शर्करा (natural sugars) फर्मेंट ना हो जाए। सेब का सिरका पीने के कई तरीके हैं। कुछ तरीके अन्य की तुलना में अधिक फायदेमंद और स्वादिष्ट हो सकते हैं।
एप्पल साइडर सिरका को कभी भी इसके कन्संट्रेटेड रूप (concentrated form) में नहीं पीना चाहिए, क्योंकि यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे हमेशा अन्य पेय पदार्थों के साथ मिलाकर ही पीना चाहिए। वजन कम करने के लिए आप सेब के सिरके से बनी नीचे बताई गई कुछ रेसिपीज को ट्राई करके देखें।
वजन कम करना है, तो सेब के सिरके का सेवन करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे एक गिलास पानी में मिलाएं (Apple Cider Vinegar Diet) और पी जाएं। इसके लिए एक से दो बड़े चम्मच सिरका लेना ही काफी है। इससे भूख कम लगती है। पेट के चारों तरफ जमी वसा को बर्न करने में मदद करता है। हालांकि, इसका स्वाद आपको खट्टा लग सकता है, इसलिए थोड़ी मात्रा में मैपल सिरप (Maple syrup) या शहद मिला सकते हैं।
सेब का सिरका
नींबू
शहद
पानी
लगभग 20 एमएल सेब के सिरके (Seb ka sirka) को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें इच्छानुसार नींबू का रस डालें। इस वेट लॉस ड्रिंक (weight loss drink in hindi) को मीठा बनाने के लिए एक चम्मच शहद (Honey) मिलाएं। इन सभी तत्वों को मिलाकर बनने वाला यह ड्रिंक स्वास्थ्यवर्धक, स्फूर्तिदायक होता है। यह शरीर को कई लाभ प्रदान करेगा। नींबू (Lemon) भूख को दबाने में मदद कर सकता है, जिसका मतलब है कि आपको लंबे समय तक पेट भरे हुए होने का अहसास होगा। इससे आप पूरे दिन कम कैलोरी का उपभोग करेंगे। आहार में लो कैलोरी युक्त चीजें शामिल करने से वजन घटाने (seb ka sirka ke fayde in hindi) में मदद मिलती है।