सेब के सिरके से घटाएं वजन, जानें कैसा करता है वजन कम और इस्तेमाल करने का तरीका

मोटापा कम करने के लिए डाइट में सेब के सिरके को शामिल करना अच्छा विकल्प है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 25, 2019 1:25 PM IST

सेब का सिरका वजन घटाने में भी काफी फायदेमंद होता है। कई अध्‍ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि यह वजन कम करने में काफी उपयोगी है। यह कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। जानें, कैसे यह वजन कम करने में मदद करता है।

सेब का सिरका घटाए वजन

आप भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए भी सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। यह वजन को निय‍ंत्रित करने में सहायक होता है। जैसा की आप जानते ही हैं कि सेब का सिरका सेब से ही बना होता है, इसलिए यह भी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अन्‍य सिरके की अपेक्षा विटामिन की मात्रा उच्‍च होती है। इसके अलावा इसमें कई एंटीऑक्‍सीडेंट भी उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसके कारण शरीर को उच्‍च पोषण प्राप्‍त होता है।

रक्‍त शर्करा कम करे

अध्‍ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से इसका उपभोग रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कम कर सकता है। शरीर का मोटापा बढ़ने के अन्‍य कारणों में यह भी एक विशेष कारण है। इसका सेवन शरीर में मौजूद रक्‍त शर्करा को कम कर वजन कम करने मे सहायक होता है। यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

वेट लॉस टिप्स: आजमाकर देखें ये 5 टिप्स, चुटकियों में होगा वजन कम

मेटाबॉलिज्‍म करे कम

एसिटक एसिड होने के कारण यह चयापच को बढ़ाने में सहायक होता है। एक पशू अध्‍ययन से पता चलता है कि नियमित सेवन करने से यह एंजाइम एएमपीके में वृद्धि कर सकता है, जो वसा को कम करने में सहायक है। इसके अलावा यह यकृत में वसा उत्‍पादन को भी कम करता है। इस तरह से आप अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

Apple-Cider-Vinegar for weight loss 1 वजन घटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग। © Shutterstock.

वसा को कम

आपके शरीर में वसा की उच्‍च मात्रा मोटापे का प्रमुख कारण होती है, लेकिन सेब के सिरका का सेवन करने से वसा को कम किया जा सकता है। चूहों पर किए गए एक अध्‍ययन में एसिटिक एसिड के साथ भोजन कराया गया, जिससे उनके शरीर में वसा को कम करने में मदद मिली। इससे साफ होता है कि शरीर में मौजूद मौटापे के प्रमुख कारण वसा को कम करने में सेब का सिरका प्रभावी उपाय हो सकता है।

भूख दबाए

एक अन्‍य अध्‍ययन से पता चलता है कि सेब के सिरका में मौजूद एसिटिक एसिड आपकी भूख को शांत कर सकता है। इसमें मौजूद घटक आपके मस्तिष्‍क को पूर्णता का संकेत देते हैं। आपको अधिक खाने से रोकते हैं। आवश्‍यकता से अधिक भूख लगना भी आपके अधिक वजन का कारण होता है। इस तरह से आप अपने वजन को कम करने के लिए सेब के सिरका के लाभ ले सकते हैं।

वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब करेंगे ये 5 काम

वजन घटाने के लिए यूं करें इस्तेमाल

मोटापा कम करने के लिए डाइट में सेब के सिरके को शामिल करना अच्‍छा विकल्‍प है। आप इसका उपयोग करने में थोड़ी सावधानी बरतें, क्‍योंकि किसी भी खाद्य पदार्थ की निय‍ंत्रित मात्रा का सेवन करने पर ही लाभ प्राप्‍त होता है।

वजन घटाने के लिए व्‍यक्ति को नियमित रूप से प्रतिदिन 1 से 2 चम्‍मच सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त करने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्‍मच सेब का सिरका मिलाएं और पिएं। सबुह के समय सेब का सिरका पीने का प्रयास और भी प्रभावी होता है। आप इसका उपयोग अपने व्‍यंजनों को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source