... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 30, 2019 5:53 PM IST
वैकल्पिक दिन फास्टिंग तेजी से वजन कम करने वाला डाइट प्लान. @unsplash
वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) अर्थात एक दिन के अंतर पर उपवास करने की प्रक्रिया है. मूल रूप से देखा जाए तो यह इंटरमीटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) ही है. जब वजन कम करने के लिए फास्टिंग डाइट प्लान बनाया जाता है, तो उसमें इंसान कुछ घंटों तक कुछ नहीं खाता है. वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) में फास्टिंग के अगले दिन कुछ भी खाने की छुट रहती है. इसके उलट इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) में फूड का चयन डाइट प्लान के अनुसार होता है. हाल ही हुए एक अध्ययन के अनुसार वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) बेस्ट वेट लॉस डाइट प्लान हैं.
वैकल्पिक दिन फास्टिंग क्या है? What is Alternate Day Fasting?
वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) अपने नाम से ही अपने बारे में बता रही है. क्योंकि यह वेट लॉस के लिए उपयोग में लाई जाती है, तो इसके बारे में जानकारी जरूरी है. वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) में आप एक दिन कुछ नहीं खाते हैं. अगले दिन आप कुछ भी खा सकते हैं. कुछ भी खाने से मतलब है कि आप कार्बोहाइड्रेट से लेकर हाई कैलोरी फूड का सेवन कर सकते हैं. हलांकि नये शोध में यह कहा गया है कि फास्टिंग के दिन भी इंसान 500 कैलोरी का सेवन कर सकता है.
वजन कम करने के लिए फास्टिंग करना एक अच्छा तरीका है. क्योंकि जब इंसान फास्टिंग करता है तो शरीर ऊर्जा के लिए शरीर में एकत्र फैट को बर्न करता है. बेली फैट बर्न करने के लिए वैकल्पिक दिन फास्टिंग (Alternate Day Fasting) बेहद कारगर मानी जाती है. क्योंकि पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइट में खास बदलाव ही असर डालते हैं.
अगर आप भी तेजी से वजन कम करने के लिए अल्टरनेट फास्टिंग करने जा रहे हैं, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जानकारी रखें. क्योंकि अल्टरनेट फास्टिंग के बारे में डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह जल्दी वजन कम करने के लिए थोड़े समय के लिए अपनाया जाने वाला तरीका है. अगर आपके पास समय है तो हेल्दी डाइट प्लान के द्वारा ही वजन कम करें.