वजन कंट्रोल करने के 7 सबसे आसान टिप्स

ज्यादतर लोग वजन जब बढ़ रहा होता है तब ध्यान नहीं देते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 14, 2018 12:17 AM IST

हर किसी को अपनी फिटनेस की चिंता रहती है। कौन फिट नहीं रहना चाहता या किसे फिट रहना नहीं पसंद ? अच्छी फिटनेस के लिए हम सब क्या-क्या जतन नहीं करते हैं। वजन बढ़ जाने के बाद तो और भी चिंता होने लगती है। सिर्फ चिंता ही नहीं कई बीमारियों का डर भी बन जाता है। लेकिन ज्यादतर लोग वजन जब बढ़ रहा होता है तब ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप अपने आपको फिट रखना चाहते हैं तो डेली लाइफ में कुछ आसान से उपाय करके रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके वजन को हमेशा ठीक रखने में मदद करते हैं।

वजन को हमेशा सही रखने के लिए अपनी बॉडी के हिसाब से कितनी कैलोरी की जरूरत है इसके बारे में पता होना चाहिए। अगर सामान्यतौर पर बात करें तो महिलाओं के लिये 1200 कैलोरीज और पुरूषों के लिए 1500 कैलोरीज की आवश्यकता होती है। डेली लाइफ में ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना और सीढ़ियों का प्रयोग करना भी अपको हेल्दी व फिट रखता है। इसे ध्यान में रखकर आप इन 7 खास टिप्स को अपनी लाइफ में अपनाते हैं तो हमेशा फिट रहेंगे।

वजन कंट्रोल में रखने के 7 खास टिप्स 

  1. अपनी डायट में हमेशा सब्ज़ियां, फल और गेहूं को शामिल करें। इसे सिर्फ पढ़े न इसका अपनी डेली लाइफ में अनुसरण भी करें।
  2. कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स फूड को अपनी डायट में जगह दें, जैसे चोकर वाला गेहूं, ज्वार और बाजरा। अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, मक्खन, घी, वनस्पती और नारियल तेल का सेवन करें।
  3. कच्चे फल और सब्ज़ियों को सलाद को अपनी डायट में सलाद के तौर पर शामिल करें। फाइबर आपके डाइजेशन को बेहतर बनाए रखेगा और मोटापा, दिल संबंधी परेशानियों को कंट्रोल रखने में मदद करेगा।
  4. दिनभर में खाने को छोटे-छोटे भागों में खाने की आदत डालें। एक साथ ज़्यादा खाना न खाएं। रोज़ाना टाइम से खाना खाएं। हमेशा कोशिश करें कि खाना बनाते और टीवी देखते समय न खाएं।
  5. नियमित तौर पर एक्सरसाइज़ करें। दिन में 40 मिनट तेज चाल से चलना आपके वजन को नियंत्रित रखता है। अगर वजन कम करना है तो एरोबिक एक्सरसाइज़ करना सबसे बेहतर रहता है।
  6. मैदा और उससे बने प्रोडक्ट्स जैसे ब्रेड, नूडल्स, मैकरॉनी और पास्ता कम से कम खाएं। फैट और कोलेस्ट्रोल रिच फूड को कम खाएं।
  7. मीठा या चीनी को कम से कम खाएं। नमक का सेवन जरूरत से ज्यादा न करें, कोशिश करे कि खाने में ऊपर से नमक न खाना पड़े।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.