Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्मियों के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। वजन घटाना हो तो गर्मियों का मौसम सबसे खास होता है क्योंकि इस मौसम में लोगों को ज्यादा भारी खाने का मन भी नहीं करता है और तरल पदार्थों के सेवन से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी गर्मियों में वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ कास स्नैक्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। डाइट में स्नैक्स का खास स्थान है क्योंकि हम जब हेल्दी डाइट ले रहे होते हैं तो कई बार शाम या खाने के बीच में कुछ खाने का मन करता है। ये वो समय होता है जब लोग सबसे अनहेल्दी चीजें खाते हैं जो उनके वजन को बढ़ाने का काम करते हैं। वजन घटाना और भी आसान हो सकता है जब आप हेल्दी स्नैक्स लेते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं 5 बेहतरिन स्नैक्स के बारे में.........
जब भी आपको खाने का कुछ मन करता है तो चिप्स, समोसे जैसी चीजें खाने लगते हैं जो वजन घटाने की जगह बढ़ाने का काम करते हैं। वजन अगर घटाना है तो आपको हेल्दी डाइट लेनी पड़ती है। गर्मियों में फलियों से बनने वाले स्नैक्स खाने का अलग ही फायदा है। फलियां एक तो पचने में बहुत आसान होती हैं और प्रोटीन, विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में फिलियों से बनने वाले स्नैक्स आपका वजन घटाने में मददगार हैं।
यह चिप्स की तरह नमकीन और कुरकरा होता है, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे बनाने के लिए, एक चम्मच जैतून का तेल, एक चुटकी नमक, और एक चम्मच छोले के साथ जीरा या स्मोक्ड लाल शिमला मिर्च को 10 मिनट के लिए बेकिंग शीट पर रख दीजिए। इसके बाद इसे सलाद के साथ खा सकते हैं।
अंडा लंबे समय तक आपको भूख से राहत देता है। ये भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को कम कर देता है। इसके अलावा, अंडे में हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है। आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहती हैं तो पहले अपनी भूख पर काबू करें और नियमित ब्लड शुगर की जांच करवाएं।
सबसे पहले एक ब्राउन ब्रेड लेकर, उसके ऊपर लो फैट पनीर का चूरा बनाकर एक परत बना दीजिए और ऊपर से दालचीनी का पाऊडर छिड़क दीजिए। इससे वजन घटाने में में मदद मिलती है।
डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। डार्क चॉकलेट आपके डाइजेशन प्रोसेस को 70 फीसदी तक स्लो कर देती है और आप अच्छा महसूस करती हैं। एक डार्क चॉकलेट आपको संतुष्ट रखने के लिए काफी होती है।
जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं शिल्पा शेट्टी की वेटलॉस रेसिपी।
वजन घटाने में सहायता करने वाले विटामिन, वजन कम करने के लिए अपने डायट में इन्हें शामिल करें।