वजन कम करने के लिए आपको कई तरह के टिप्स मिलते ही रहते हैं लेकिन डायट को लेकर आप हमेशा परेशान रहते हैं कि क्या खाएं और क्या न खाएं। इस तरह की परेशानी सही भी होती है लेकिन आप उसे आसानी से पूरा भी नहीं कर पाते हैं। दिन में सबसे महत्वपूर्ण भोजन अगर माना जाय तो सुबह का नाश्ता होता है और अगर अपने नाश्ता सही समय और सही फूड करना शुरू कर दिया तो आपको वजन जरूर कम होने लगता है।
नाश्ते को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां भी हैं कोई कहता है कि कम कैलोरी का नाश्ता होना चाहिए तो कोई कहता है ज्यादा कैलोरी का नाश्ता होना चाहिए। आइए हम आपको आज 5 ऐसे आसान डायट बता रहें हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर आपके हेल्थ के लिए बेहतर नाश्ता हो सकते हैं।
चीज और एप्पल स्लाइस नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। वो लोग जो वजन घटाना चाह रहें हैं उन लोगों के लिए ये नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि इस नाश्ते से आपको प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलेगा साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होगी।
भुना चना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है तथा नाश्ते के रूप में अच्छा विकल्प होता है। भुने चने में प्रोटीन और फाइबर की प्रचुर मात्रा पायी जाती है वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसकी ये विशेषता इसे नाश्ते का अच्छा विकल्प बनाती है। इसे बनाने की जरूरत नहीं होती और ये रखने में भी आसान होता है।
ज्यादा देर तक उबला अंडा और संतरा नाश्ते का एक बेहतरीन और पोषक विकल्प है। इस नाश्ते के सेवन से शरीर को दिनभर के लिए जरुरी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं तथा वजन भी नहीं बढ़ता है।
पनीर प्रोटीन का एक बेहद अच्छा स्रोत होता है। पनीर के साथ केले का सेवन अन्य कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। नाश्ते का ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है तथा इसके सेवन से वजन भी नियंत्रित रहता है।
सुबह शरीर को दोबारा से रिचार्ज करने के लिए एक कटोरी कम वसा वाली दही और एक कटोरी स्ट्रॉबेरी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है। स्ट्रॉबेरी और दही के इस कॉम्बिनेशन से प्रोटीन और शरीर के लिए जरुरी आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है इसलिए सुबह के नाश्ते के लिहाज से ये नाश्ता बेहद ही फायदेमंद होता है। अच्छी बात ये है की इसके सेवंन से वाजान बढ़ने की समस्या भी उत्पन्न नहीं होती।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.