... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 19, 2019 10:11 AM IST
यदि आप वास्तव में स्थायी रूप से फिट शरीर को प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपनी जीवनशैली को सुधारने की जरूरत है। हम यहां आपको तीन टिप्स दे रहे हैं जिसे फॉलो कर आप जांघ, पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते हैं।
जांघ, पेट और कमर की चर्बी को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा परेशानी देखी जाती है। अपने वजन घटाने की शुरुआत करने से पहले, आपको इस बात को समझने की आवश्यकता है कि लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लाइफस्टाइल में बदलाव और एक्सरसाइज की मदद से आप शरीर में बढ़े फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। शरीर में बढ़ी हुयी चर्बी धीरे-धीरे कम होती है। हम यहां आपको तीन टिप्स दे रहे हैं जिसे फॉलो कर आप जांघ, पेट और कमर की चर्बी को कम कर सकते हैं।
याद रहे कि एक स्वस्थ और फिट शरीर तब प्राप्त होता है जब आप अपने डाइट और न्यूट्रिशन पर बहुत ध्यान करते हैं। आपका डाइट आपके शरीर की संरचना, वजन और स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
अधिक फाइबर वाले फल और सब्जियां, मछली और लीन मीट से प्रोटीन, नट्स और बीजों से स्वस्थ वसा खाने पर ध्यान केंद्रित करना, साबुत अनाज आपके पेट और जांघों सहित आपके शरीर के फैट को कम करने में मदद करेंगे।
आप हाइड्रेटेड रहने में मदद करने के लिए पर्याप्त पानी पीते हैं, टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं, और अपने पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चालू रखते हैं।
पेट व कमर की चर्बी महिलाओं के दिमाग पर भी बुरा असर डालती है, जानें कारण और बचाव।
पहले तो हमें स्मार्ट तरीके से व्यायाम करने की आवश्यकता है - चाहे आप 10 किलो वजन कम करना चाहते हो या अपने पेट या निचले शरीर को टोन करना चाहते हों।
ऐसे कई वर्कआउट हैं जो आपके पैरों और बट को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह कहा जाता है कि प्रति सप्ताह 2-3 कार्डियो इंटरवेल-ट्रेनिंग सेशंस करना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह एक हार्मोनल प्रतिक्रिया को बढ़ाता है जो तेजी से फैट को कम करता है, जो आपको टोन्ड करने में मदद करेगा।
अपने पैरों को टोन करने के लिए, आप स्क्वाट, डेडलिफ्ट, लंग्स और लेग प्रेस आदि जैसे व्यायामों को कर सकते हैं।