... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 16, 2019 3:34 PM IST
ये दोनों वेट लॉस रेसिपी बहुत ही कारगर होती है. अगर आप भी वेट लॉस टिप्स खोज रहे हैं, तो इन दोनों पेय पदार्थ का सेवन एक बार करके देख सकते हैं.
Weight Loss Recipes - वेट लॉस रेसिपी के लिए कई तरह के पेय पदार्थ का उपयोग किया जाता है. वजन घटाने के लिए Apple Cider Vinegar का भी उपयोग किया जाता है. अगर आप भी वजन कम करने के लिए डाइट कर रहे हैं. तो Apple Cider Vinegar की दो रेसिपी के बारे में जानकारी होनी चाहिए. जब आप वेट लॉस कर रहे होते हैं तो उस समय कुछ ऐसे पेय पदार्थ जरूरी होते हैं जो फैट को बर्न करने में मदद करते हैं. Weight Loss Recipes - वेट लॉस रेसिपी के ये दो तरीके बहुत कारगर होते हैं.
डाइट एक्सपर्ट की मानें तो एप्पल साइड विनेगर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है. जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा Apple Cider Vinegar में मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने वाले गुण भी पाये जाते हैं. जब शरीर का मेटाबॉलिक रेट सही होता है तो वेट लॉस आसानी से होता है.
हम यहां पर दो Apple Cider Vinegar से बनने वाले पेय पदार्थ की रेसिपी बता रहे हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद करती हैं.
नाशपाती और ऐप्पल साइडर विनेगर की रेसिपी पाचन तंत्र को ठीक करती है. नाशपाती में वजन कम करने वाले गुण पाये जाते हैं. नाशपाती में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और विटामिन पाने जाते हैं जो वेटलॉस में मददगार होते हैं.
एक छोटा चम्मच ऐप्पल साइडर विनेगर
एक नाशपाती
रेस्पबेरी जरूरत के अनुसार
काले शहतूत 10
पानी जरूरत के अनुसार
नाशपाती को छोटा-छोटा काट लें.
सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें.
कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें.
नाश्ते के समय या दोपहर में सेवन करें.
हरा सेब, पालक, एप्पल साइडर विनेगर का सेवन स्वस्थ होता है. यह ड्रिंक में भूख कंट्रोल करता है. और पाचन में मदद करता है. कैलोरी में कम होने से यह वजन कम करने में मदद करता है.
पालक के पत्ते
एप्पल साइडर विनेगर
हरे सेब
पीसी दालचीनी
लौंग
शहद
पानी जरूरत के अनुसार
हरे सेब और पालक को छोटा-छोटा काट लें.
सभी को एक साथ मिलाकर ब्लेंडर में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
इसका आप तुरंत सेवन कर सकते हैं.
अगर ठंडा करके पीना है तो फ्रीज में रखकर ठंडा करके सेवन करें.
ऊपर की दोनों वेट लॉस रेसिपी (Weight Loss Recipes) बहुत ही कारगर होती है. अगर आप भी वेट लॉस टिप्स खोज रहे हैं, तो इन दोनों पेय पदार्थ का सेवन एक बार करके देख सकते हैं.
इन दोनों वेट लॉस रेसिपी (Weight Loss Recipes) में किसी प्रकार से शुगर का इस्तेमाल न करें. अगर जरूरत लगे तो शहद का उपयोग कर सकते हैं.