
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 4, 2019 8:17 PM IST
वजन बढ़ने के मुख्य कारण। © Shutterstock
बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो हो सकता है इसकी वजह आपकी दिनचर्या और कुछ ऐसी आदतें जिम्मेदार हों, जिनके बारे में आपको पता नहीं हो। आपकी कुछ आदतें आपको अच्छी और हेल्दी लगती होंगी, लेकिन ये सभी आदतें वजन को बढ़ाने का काम करती हैं। ये आदत ऐसी हैं, जिन्हें आप दैनिक जीवन में लगातार करते रहते हैं। इसी वजह से वजन (Weight Gain Habits in hindi) भी लगातार बढ़ता रहता है। वजन बढ़ना एक गम्भीर समस्या है, इसलिए यहां बताए गए कुछ आदतों (Weight Gain Habits in hindi) आज से ही बदल लें तो आप आसानी से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं, साथ ही कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं।
वजन बढ़ने के 5 कारण, जान लेंगे तो बढ़ते वजन पर पा लेंगे काबू
यदि आप पूरी तरह से नींद नहीं ले पाते हैं तो यह आदत आपका वजन बढ़ा सकती है। असल में यदि आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपके शरीर में वजन बढ़ने वाले हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण आपका वजन भी बहुत जल्दी बढ़ता है। इसलिए नींद को हमेशा पूरी तरह से लें और करीब 7 से 8 घंटे जरूर सोएं।
हमारे शरीर का वजन एक्सरसाइज न करने से भी बढ़ जाता है, इसलिए रोज एक्सरसाइज करने की आदत जरूर डालें। यदि आप एक्सरसाइज नहीं करते, तो आपके शरीर में कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है और फैट की मात्रा बढ़ जाती है।
यदि आप अपने भोजन में प्रोटीन वाले भोज्य पदार्थ नहीं लेते हैं तो इससे भी आपके शरीर का वजन बढ़ जाता है इसलिए खाने में दूध, दही या अंडे का सेवन जरूर करें। ऐसा ना करने पर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस धीमा हो जाता है और आपका वजन बढ़ने लगता है।
ये हैं वे 8 कारण, जो वजन नहीं होने देते कम
यदि हम टीवी, लेपटॉप आदि पर कोई प्रोग्राम या फिल्म आदि देखते हुए खाना खाते हैं तो इससे ओवर डाइट हो जाती हैं और आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए खाना खाते हुए किसी और चीज में ध्यान ना लगाएं।
यदि आप दिन भर में 3 लीटर से भी कम पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर से अपशिष्ट पदार्थ नहीं निकल पाते, जिसके कारण आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस धीमा हो जाता हैं और आपका वजन बढ़ जाता है।
यदि आप सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं तो इससे आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है, क्योंकि ऐसा ना करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है और फैट बर्न होने का प्रोसेस धीमा हो जाता है, इसलिए सुबह के समय नाश्ता जरूर करें।