... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 23, 2018 7:35 PM IST
वजन घटाने के बाद फैट कहां गायब हो जाता है। © Shutterstock
वजन घटाने के बारे में कुछ जानकारियां लोगों को कम होती है। उनमें से एक बात यह है कि जब आप वजन कम करते हैं तो आपका फैट बर्न होकर कहां जाता है ? क्या आपने कभी सोचा कि जो बहुत मोटे-मोटे लोग वजन कम करने के बाद इतने पतले हो गये उनकी चर्बी का क्या हुआ होगा ? इसके बारे में हेल्थ के सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भी इस बात का इल्म नहीं होता है कि फैट आखिर जाता कहां है।
स्कूल के समय की बात अगर आप याद करें तो आपको याद तो होगा ही कि कोई भी ऊर्जा खत्म नहीं होती, वो एक रूप से दूसरे स्वरूप में बदल जाती है। अब अगर यह विज्ञान का नियम है तो फैट जो की एक तरह से ऊर्जा ही है तो उसका क्या होता है ? सवाल तो जायज है न !
इस विषय में हुए एक शोध में यह बात मानी गयी है कि फैठ ऊर्जा में नहीं बदल सकती क्योंकि इससे तो पदार्थ के संरक्षण नियम टूटता है। लेकिन सवाल वहीं पर भी बना हुआ है कि फैट आखिर होता क्या है ? क्या वह बर्न होकर मल-मूत्र बनकर शरीर से निकल जता है ?
ये भी पढ़ेंः वजन घटाने में सहायता करने वाले विटामिन।
हमारे समाज में वजन घटाने और पाचन तंत्र को लेकर वैसे ही तमाम तरह की धारणाएं है। इसलिए इस बारे में कोई सटीक उत्तर जब तक न मिले आपको नहीं मानना चाहिए।
क्या है जवाब
इसके बारे में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में प्रोफेसर एंड्रयू जे ब्राउन की माने तो शरीर का फैट कार्बन डाइ ऑक्साइड और पानी में बदल जाता है। कार्बन डाइ ऑक्साइड जो हम सांस छोड़ते हैं उसमें मिलकर बाहर निकल जाता है। फैट से पानी निकलने वाला शरीर की तमाम क्रियाओं से होते हुए पेशाब से बाहर निकल जाता है।
ये भी पढ़ेंः वजन कम करने के लिए प्रोटीन युक्त डायट क्यों जरुरी है ?
एक्सपर्ट्स की माने तो इंसान जो कुछ खाता है उह कार्बन डाइ ऑक्साइड और पानी के रूम में टूटता है। कार्बन डाइ ऑक्साइड सांसों के द्वारा बाहर निकल जाता है तो पानी शरीर की तमाम क्रियाओं में भाग लेने के बाद मल-मूत्र के रूप में बाहर निकल जाता है।
ये भी पढ़ेंः कैंसर का लगाएगा पता ”लंच बॉक्स” की तरह दिखने वाला उपकरण।