hamburger icon
A
Read in English

वजन बढ़ाने के आसान तरीके

कई शोध में यह पता चला है कि अंडरवेट जो लोग होते हैं उनमें हार्ट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है. अगर आप भी बहुत पतले हैं और वजन बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ आसान वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और वजन बढ़ाने वाले व्यायाम या एक्सरसाइज के बारे में यहां बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 28, 2019 1:00 PM IST

वजन कम करने की चुनौती जब पूरा विश्व जुझ रहा है तब वजन बढ़ाने के तरीके की बात थोड़ी अटपटी लग सकती है. लेकिन यह भी सच है कि बहुत से लोग सामान्य से कम वजन वाले होते हैं. अगर आप भी सामान्य से कम वजन के हैं तो हेल्दी नहीं हैं. कई शोध में यह पता चला है कि अंडरवेट जो लोग होते हैं उनमें हार्ट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है. अगर आप भी बहुत पतले हैं और वजन बढ़ाने के तरीके खोज रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ आसान वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और वजन बढ़ाने वाले व्यायाम या एक्सरसाइज के बारे में यहां बता रहे हैं.

इस आर्टिकल में हम स्वस्थ्य तरीके से वजन बढ़ाने के उपाय बता रहे हैं. अगर आप अंडरवेट हैं तो आपको उतनी ही चिंता होनी चाहिए जितना मोटापे के शिकार लोगों को होती है. क्योंकि सामान्य से कम वजन भी खतरनाक होता है.

वजन बढ़ाने के सरल घरेलू उपाय

अगर आप वजन बढ़ाने के सरल घरेलू उपायखोज रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना होगा. घर पर ही आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जो आसानी से वजन बढ़ाते हैं.

प्रोटीन डाइट

किसी भी शरीर को स्वस्थ्य भोजन की बात जब की जाती है. तो प्रोटीन डाइट के सेवन का सुझाव दिया जाता है. अगर आप भी प्रोटीन डाइट कम लेते हैं तो वजन कम हो सकता है. अच्छे प्रोटीन के लिए आपको अपनी डेली डाइट में अंडा. मीट, मछली, चिकन, दाल, अंकुरित अनाज और डेयरी पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर का सेवन करें.

शरीर में प्रोटीन की मात्रा जब जाती है तो मांसपेशियों का निर्माण होता है. अपनी डेली डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर आप धीरे-धीरे स्वस्थ्य तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं.

हेल्दी फैट

वजन बढ़ाने के तरीकों में सबसे अच्छा उपाय हेल्दी फैट होता है. जब आप हेल्दी फैट वाली डाइट लेते हैं तो आपका वजन आसानी से बढ़ने लगता है. हेल्दी फैट खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और स्वस्थ्य होते हैं. हेल्दी फैट के लिए आप ड्राई फ्रूट, हरी सब्जियां, अलसी का तेल, एवोकाडो का तेल और अन्य बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

वजन बढ़ाने वाले व्यायाम या एक्सरसाइज

जब आप कम वजन के होते हैं तो उसके लिए सिर्फ डाइट ही काफी नहीं होती है. इसके लिए आपको जरूरी एक्सरसाइज भी करनी होती है. जब आप हेल्दी डाइट के साथ व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों का विकास होता है. वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ खास एक्सरसाइज कर सकते हैं.

योग

वजन बढ़ाने की शुरुआत आप योग के साथ कर सकते है. योग में कई ऐसे आसान और ध्यान हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. अच्छा पाचन तंत्र आपको बेहतर पोषण देने का काम करता है. जब आप अच्छा पोषण पाते हैं तो आसानी से वजन बढ़ाते हैं.

वर्कआउट

जब कम वजन हो तो लोग एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं. उनको लगता है कि वो मोटे नहीं हैं तो एक्सरसाइज क्यों करें. लेकिन एक्ससाइज से वजन आसानी घटता है तो बढ़ता भी है. कम वजन वालों को कुछ एक्सरसाइज को अपने डेली लाइफ में शामिल करना चाहिए.

ट्राइसेप्स पुश अप्स

लेग एक्सटेंशन

शोल्डर श्रग

लेग प्रेस

पुलअप्स

डंबल लंजेस

इसके अलावा वजन को बढ़ाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए रोजाना कम से कम 40 मिनट की दौड़ लगानी चाहिए.

What to eat in order to gain weight in hindi

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए 

इस सवाल के साथ बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए. तो जब आप हेल्दी डाइट की बात करते हैं, तो उसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन की मात्रा को शामिल करते हैं.

अपनी डेली डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं. अगर आप कम खाना खाते हैं तो कई बार खाएं. खाने से पहले और खाते वक्त पानी का सेवन न करें. हेल्दी फैट के लिए ड्राई फ्रूट और बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें.

वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा 

कुछ लोगों का सवाल होता है कि वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा होती है क्या ? तो उनको यह समझना होगा कि आप सिर्फ दवा का सेवन करके वजन नहीं बढ़ा सकते हैं.

जो भी दवा बाजार में उपलब्ध हैं वो ज्यादातर पाचन तंत्र को बेहतर करने वाली हैं. तो आप दवा का सेवन करने की जगह हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें. वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा की जरूरत आपको नहीं पड़ेगी.

वजन बढ़ाने के लिए पाउडर 

बाजार में आजकल वजन बढ़ाने के लिए मॉस गेनर पाउडर उपलब्ध हैं. ज्यादातर वजन बढ़ाने के लिए पाउडर जो मिलते हैं वो प्रोटीन पाउडर होते हैं. लेकिन अगर आप स्वस्थ्य हैं और अच्छा खाना पसंद करते हैं तो वजन बढ़ाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल न करें. सामान्य तरीके से वजन बढ़ना ज्यादा हेल्दी होता है.

वजन बढ़ाने के तरीके जो स्वस्थ्य माने जाते हैं 

जब आप वजन बढ़ाने के तरीकेखोज रहे हैं तो आपको अपनी सेहत का ध्यान पहले देना चाहिए. क्योंकि अगर आप वजन बढ़ाने के तरीके का चुनाव गलत कर लिया तो नुकसान हो सकता है. क्योंकि स्वस्थ्य तरीके से वजन बढ़ाना सेहत के लिए भी ठीक होता है. इसलिए वजन बढ़ाने के लिए स्वस्थ्य तरीके का ही चयन करें. आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के स्वस्थ्य तरीके के कुछ हेल्थ टिप्स...

डाइट में करें बदलाव

अगर आप सामान्य वजन से कम हैं तो आपको अपनी डाइट के बारे में सोचना चाहिए. अपनी डाइट को देखें और उसमें प्रोटीन, फैट और विटामिन की मात्रा को चेक करें.

इसके बाद आपकी उम्र के हिसाब से जो जरूरी पोषक तत्व हों उनको डाइट में हेल्दी फूड के माध्यम से शामिल करें. प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन वाले भोजन को आहार में शामिल करें.

वर्कआउट और व्यायाम 

जब वजन कम होता है तो लोग वर्कआउट और व्यायाम नहीं करते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इससे बाहर आयें. क्योंकि स्वस्थ्य रहने के लिए रोजाना वर्कआउट और व्यायाम बहुत जरूरी है.

ज्यादातर वजन बढ़ाने के तरीके हिन्दी में में सर्च किये जाते हैं. जो बातें सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं उनमें से प्रमुख यह हैं. वजन बढ़ाने वाले व्यायाम, वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, वजन बढ़ाने के लिए पाउडर, वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवा, वजन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय.

अगर आप भी इस तरह के सवाल के साथ परेशान थे तो अब आपको सही बात पता चल चुकी होगी.

वजन बढ़ाने के लिए महिलाएं अपनाएं ये स्वस्थ तरीका, शामिल करें डाइट में ये चीजें.