Weight Gain : वजन बढ़ने का कारण, कहीं आपकी ये 4 गलतियां तो नहीं ?

जानें, आप कौन सी 4 गलतियां हर दिन करते हैं, जो आपका वजन कम करने की बजाय (Causes of weight gain) बढ़ा रहे हैं...

Weight Gain : वजन बढ़ने का कारण, कहीं आपकी ये 4 गलतियां तो नहीं ?
आपके द्वारा की जानें वाली कुछ गलतियां जो बढ़ा देती हैं आपका वजन। Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : October 23, 2019 10:39 AM IST

कई बार कुछ आपकी ही गलतियों के कारण वजन बढ़ने लगता है और आपको इसके कारणों का पता ही नहीं चल पाता है। आप अपनी दिनचर्या में जो कुछ भी करते हैं, वह आपकी सेहत के साथ-साथ आपके वजन बढ़ने (Causes of weight gain) का कारण भी हो सकता है। बेशक आप हर दिन एक्सरसाइज करते हों, जिम जाकर वर्कआउट करते हों, लेकिन इन चीजों के करने का असर शरीर पर तभी होगा जब आप अपनी लाइफस्टाइल को सुधारेंगे। आप कितना भी एक्सरसाइज करें या बैलेंस डायट लें, लाइफस्टाइल सही नहीं करेंगे, तो वजन बढ़ना (weight gain causes) तय है।

वेट लॉस टिप्स : अंडे की ये रेसिपीज खाएं, वजन होगा कम

इससे आपको कई शारीरिक समस्याओं को भी आगे चलकर सामना करना होगा। कभी भी कुछ भी खा लेना, नाश्ता ना करना आदि कुछ बातें हैं, जो काफी हद तक वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदारहोती हैं। जानें, आप कौन सी 4 गलतियां हर दिन करते हैं, जो आपका वजन कम करने की बजाय (Causes of weight gain) बढ़ा रहे हैं...

Also Read

More News

4 कारण, जो बढ़ा सकते हैं आपका वजन

1 अक्सर लोग सुबह इतने जल्दीबाजी में होते हैं कि वो हर दिन नाश्ता नहीं करते। यह आदत भी काफी हद तक वजन बढ़ाने (mistakes for weight gain) के लिए जिम्मेदार होती है। लोग सोचते हैं कि सुबह में हेवी ब्रेकफास्ट करने से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। वजन कम करने के लिए आप हर दिन नाश्ता जरूर करें। इससे आप फिट और हेल्दी लंबी उम्र तक बने रहेंगे।

इसकी वजह ये है कि जब आप सुबह कुछ नहीं खाते तो अचानक 12-1 बजते-बजते जोर की भूख लगती है और फिर आप कैंटीन में एक ही बार में ढेर सारा खाना खा लेते हैं। जो भी कैंटीन में उपलब्ध होता है जैसे जंक फूड, अनहेल्दी फैटी फूड्स भी आप तब खा लेते हैं। आप हर दिन ऐसा करते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है

2. पानी जो लोग कम पीते हैं, उनका भी वजन बढ़ने लगता है। पानी ना पीने से शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार तो होगा ही, त्वचा भी ड्राई रहेगी और वजन भी बढ़ेगा। दरअसल, वजन कम करने के लिए भी हर दिन वयस्कों को 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, पाचन ठीक रहती है। डिब्बा बंद फ्रूट जूस या अन्य कोल्ड ड्रिंक्स में कैलोरी अधिक होती है, जो वजन बढ़ा सकता है। बेहतर विकल्प है खूब पानी पीना।

वजन बढ़ने के 5 कारण, जान लेंगे तो बढ़ते वजन पर पा लेंगे काबू

3. मीठा खाने से भी तेजी से वजन बढ़ता (sugar causes weight gain) है। डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है। मीठा खाना इतना ही पसंद है, तो दिन के समय ही मीठी चीजें खाएं, रात में सोने से पहले भूलकर भी मीठी चीजें ना खाएं, खासकर वे लोग जिनका वजन बढ़ रहा है।

TRENDING NOW

4. शारीरिक गतिविधियां नहीं करने से भी वजन बढ़ने लगता है। फिट रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। सारा दिन बैठे ना रहें, इससे भी वजन बढ़ता है। संतुलित डायट ले रहे हैं, तो अपना वजन बिल्कुल भी कम नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बैलेंस डायट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।

About the Author

... Read More