Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी में भी बढ़ सकता है वजन, अगर खाएंगे ये चीजें

एक गिलास शेक में 300 से 500 कैलोरी की संख्या होती है, इसलिए इनका सेवन कम से कम करें, जिससे जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में एकत्रित न हो और आपका वजन भी ना बढ़ने पाए।

गर्मी में भी बढ़ सकता है वजन, अगर खाएंगे ये चीजें
क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ खाने-पीने की आदतें गर्मी में भी आपका वजन बढ़ा सकती हैं? © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : June 7, 2019 8:28 PM IST

ज्यादातर लोग मानते हैं कि सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्या आती है लेकिन गर्मियों में भी वजन बढ़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है बहुत ज्यादा कैलोरी युक्त खान-पान करना। चाहे वह ठंडी कोल्ड ड्रिंक हो या फिर आइसक्रीम। इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। सामान्यत: हम गर्मियों के मौसम में अपनी जरूरत से कहीं ज्यादा कैलोरी का सेवन करने लग जाते हैं, जिसकी वजह से बहुत तेजी से वजन बढ़ता है। ऐसे में गर्मियों में वजन को बढ़ने से रोकने या बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए कुछ खास तरह की बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है।

पिएं निंबू पानी या सादा पानी

गर्मियों के समय में हमारे शरीर को पानी कि जरूरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में बहुत से लोग कोल्डड्रिंक को अपनी प्यास को बुझाने के लिए प्रयोग में लाते हैं लेकिन ऐसे में वह यह भूल जाते हैं कि उसमें अत्यधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होता है, जो शरीर में फैट को बढ़ाने का कार्य करता है। इसलिए अब से जब प्यास सताये तो निम्बू पानी या सादे पानी का सहारा लें, इनमें ना के बराबर कैलोरी होती है। साथ ही साथ ही यह आपके पाचन को दुरुस्त रखता है।

वेट लॉस टिप्स : पिएं ये होममेड प्रोटीन शेक, घटने लगेगा आपका वजन

Also Read

More News

ताजे फलों का खाएं सलाद

गर्मियों के समय में हमें ठंडी-ठंडी चीजें बहुत ही पसंद आती है। ऐसे में हम फ्रूट आइस क्रीम, कस्टर्ड और फ्रूट को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आइसक्रीम और कस्टर्ड में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी पाया जाता है। साथ ही साथ बहुत से लोग कैन में बंद फलों का भी सेवन करते हैं, जिसके अंदर भी कई बार बाहरी कैलोरी को डाला जाता है जो कि मोटापे का कारण बनता है। इसलिए जरुरी है कि आप ताजे फलों का सेवन करें और आइसक्रीम और कस्टर्ड की जगह पर दही का प्रयोग करें जो आपको गर्मी से तो राहत दिलाएगा और साथ ही साथ आपके पाचनतंत्र के लिए भी फायदेमंद होगा।

शेक कम कर दें पीना

सबसे ज्यादा कैलोरी की मात्रा इन पेय पदार्थों में पाई जाती है और गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा इन पेय पदार्थों को पसंद किया जाता है। एक गिलास शेक 300 से 500 कैलोरी की संख्या होती है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें, जिससे जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में एकत्रित न हो।

वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

घर के बाहर खाएं सोच-समझकर

गर्मियों में ज्यादातर लोग छुट्टियों पर जाते हैं और घर के बाहर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। घर के बाहर आप क्या खा रहें हैं और उसमें कितनी मात्रा में कैलोरी है इस बात का ध्यान रखें। यदि संभव हो तो सलाद, फ्रूट और अन्य तरह के हलके-फुल्के खाने का सेवन करें।

About the Author

... Read More