वजन बढ़ाना है तो रोजाना करें वीरभद्रासन 2 करने का तरीका और फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि वीरभद्रासन 2 वजन बढ़ाने में मददगार है। वीरभद्रासन वैसे तो 3 प्रकार का होता है लेकिन वजन बढ़ाने में वीरभद्रासन 2 ही ज्यादा कारगर होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 4, 2019 4:00 PM IST

वजन घटाना जिस तरह से सबसे मुश्किल काम है ठीक उसी तरह कम वजन वाले लोगों को वजन बढ़ाना भी मुश्किल होता है। कई तरह के शोध इस बात को बताते हैं कि औसत से कम वजन होना मतलब जल्दी मौत का खतरा। एक शोध के मुताबिक जो लोग औसत से कम वजन वाले होते हैं उनमें हार्ट अटैक खा खतरा होता है। जो लोग कम वजन के होते हैं उन्हें लगता है वो उनका बॉडी टाइप है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जो लोग जरूरत से ज्यादा पतले हों और उनका वजन भी औसत से कम हो तो उनको अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देकर सामान्य औसत वजन को पा लेना चाहिए।

हम यहां पर वजन बढ़ाने में सबसे कारगर योगासन के बारे में बात कर रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि वीरभद्रासन 2 वजन बढ़ाने में मददगार है। वीरभद्रासन वैसे तो 3 प्रकार का होता है लेकिन वजन बढ़ाने में वीरभद्रासन 2 ही ज्यादा कारगर होता है। वीरभद्रासन करने से इंसान का पाचन तंत्र ठीक होता है और कमर और पेट के आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती है। अगर आपको भी अपना वजन बढ़ाना है तो वीरभद्रासन 2 करने की विधि के बारे में जरूर जनाना चाहिए।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

Virabhadrasana 2 warrior 2 yoga pose

वीरभद्रासन करने का तरीका 

वीरभद्रासन करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन या सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।

अपने दोनों पैरों को फैला लें। दोनों पैर के बीच की दूरी आप अपनी सुविधा के अनुसार या जितना फैला सकते हैं उतना ही फैलाएं। दोनों पैरों के बीच कम से कम 2.5 फिट से 3 फिट का अंतर ठीक माना जाता है।

पैरों को फैलाने के बाद अपने दोनों हाथों को समानान्तर फैलाएं।

दाएं पैर के पंजे को लगभग 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं और बाएं पैर के पंजे को न्यूनकोण पर घुमाएं।

इसके बाद सर को दाएं तरफ घुमाते हुए दाएं पैर को भी 90 डिग्री कोण पर घुमाएं। बांए पैर को सीधा रखें।

इस मुद्रा में 30 से 50 सेकंड तक रह सकते हैं। जब इस मुद्रा में हो तो सामान्य सांस लेते रहें।

यही पूरी क्रिया आप दूसरे पैर के साथ भी करें।

वीरभद्रासन 2 करने के फायदे

वीरभद्रासन 2 का सबसे बढ़ा फायदा यह है कि यह शरीर को लचीला बनाकर पेट को मजबूत करता है और भूख बढ़ाने वाला होता है।

वीरभद्रासन 2 से शरीर के सभी अंगों में मजबूती आती है। वीरभद्रासन करने से जांघ और पेट के पास की मसल्स मजबूत होती है।

वीरभद्रासन 2 करने से पैर के सभी ब्लड को पेट की तरफ फ्लो करता जिससे पेट की पाचन तंत्र ठीक होता है।

वीरभद्रासन 2 करने से इंसान का दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है। दिमाग में किसी तरह की टेंसन की स्थिति रहती है तो आपको वीरभद्रासन 2 जरूर करना चाहिए।

महिलाओं के लिए वीरभद्रासन 2 बहुत ही फायदेमंद होता है। महिलाएं अगर अपने हिप्स को फिट रखना चाहती हैं तो उनको वीरभद्रासन 2 रोजाना करना चाहिए।

वीरभद्रासन 2 किसे नहीं करना चाहिए 

वीरभद्रासन 2 करने से पहले कुछ सावधानियों की भी जरूरत होती है। अगर आपको कमर में कोई परेशानी है तो इसे नहीं करना चाहिए। अगर आपको पेट की कोई बीमारी है तो इसे नहीं करना चाहिए। घूटनों में दर्द की समस्या रहती है तो भी वीरभद्रासन 2 नहीं करना चाहिए।

हकलाहट को दूर करता है यह योगासन।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source