... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 11, 2019 12:23 PM IST
उम्र बढ़ने के साथ शरीर का वजन क्यों बढ़ता है ?
बढ़ती उम्र के साथ वजन भी बढ़ता है. यह किसी से छुपा नहीं है कि इसे एक सीमा के बाद रोका भी नहीं जा सकता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है ?
स्वीडन में हुए एक नये शोध के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ वजन बढ़ने के लिए "लिपिड टर्नओवर" जिम्मेदार होता है. लिपिड अर्थात फैटी एसिड का टर्नओवर बढ़ती उम्र के साथ घटने लगता है. इसकी वजह से वजन बढ़ना आसान हो जाता है. डाइट में जितनी कैलोरी लेते हैं उसी के अनुपात में मेहनत या एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन बढ़ जाता है.
जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित इस अध्ययन में 54 महिला और पुरुषों को शामिल किया गया था. बढ़ती उम्र के साथ वजन क्यों बढ़ता है ? इस विषय को जानने के लिए 13 साल तक अध्ययन में शामिल महिला-पुरुष के वसा कोशिकाओं का विश्लेषण किया गया.
इस शोध में जो मुख्य बात सामने आयी वो यह थी, की वजन कम हो रहा हो या वजन बढ़ रहा हो. दोनों ही स्थिति में बढ़ती उम्र के साथ वसा कोशिकाओं में लिपिड टर्नओवर में कमी आती है.
शोधकर्ताओं ने बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली 41 महिलाओं पर भी शोध किया. शोधकर्ता यह देखना चाहते थे कि वजन घटाने वाली बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद लिपिड टर्नओवर में क्या बदलाव आते हैं.
बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाली महिलाओं में आश्चर्य जनक परिणाम देखने को मिले. जिन महिलाओं का लिपिड टर्नओवर सर्जरी से पहले कम था वो बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद बढ़ गया था और वजन कम करने में भी वो सफल हुयी थीं.
इस शोध के मुख्य लेखक पीटर अर्नर के अनुसार " इस शोध के परिणाम संकेत करते हैं कि हमारे शरीर की वसा कोशिकाओं में होने वाली प्रक्रियाएं, बढ़ती उम्र के साथ शरीर के वजन को नियंत्रित करती है. वसा कोशिकाओं में होने वाले ये बदलाव अन्य कारकों से अलग भी हैं."
मोटापा कम करने के सबसे आम तरीके अभी भी डाइट और एक्सरसाइज को माना जाता है. लेकिन हाल के वर्षों में कुछ नये शोधों ने नये मार्ग तलाशे हैं. इस शोध के परिणाम हमें बताते हैं कि लिपिड टर्नओवर को बढ़ाकर वजन कम किया जा सकता है.