हफ्तेभर में वजन बढ़ाता है मखाना, जानें सेवन करने का सही तरीका

जो लोग काफी स्लिम होते हैं वे सप्लीमेंट, जिम या किसी भी तरह अपना वजन बढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें उस तरह का रिजल्ट मिल नहीं पाता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आज से ही मखाना खाना शुरू कर दीजिए। यह एक ऐसा सुपरफूड है जो तेजी से वजन बढ़ाने के साथ ही आपकी मसल्स को भी मजबूत करेगा। तो आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कैसे करना है मखाने का सेवन।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 1, 2020 1:01 PM IST

कई तरह के विटामिंस और पोषक तत्वों से लैस मखाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाने के सेवन से हार्ट अटैक, डायबिटीज और तनाव जैसी कई घातक बीमारियों से तो राहत मिलती ही है साथ ही यह वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है। आज के समय में आधे से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो अपना वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जरूरत से ज्यादा पतले होते हैं और किसी भी तरह अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे अंडरवेट लोगों को कई बार अपने शरीर को लेकर हास्यप्रद कमेंट्स और बातों का सामना भी करना पड़ता है। जो लोग काफी स्लिम होते हैं वे सप्लीमेंट, जिम या किसी भी तरह अपना वजन बढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें उस तरह का रिजल्ट मिल नहीं पाता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आज से ही मखाना खाना शुरू कर दीजिए। यह एक ऐसा सुपरफूड है जो तेजी से वजन बढ़ाने के साथ ही आपकी मसल्स को भी मजबूत करेगा। तो आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कैसे करना है मखाने का सेवन।

makhana in hindi

कितना फायदेमंद है मखाना

सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाने को सिर्फ हमारे देश मे नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। कुछ लोग रोस्टेड मखाना खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग मखाने की खीर खाते हैं। मखाना सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इसमें प्रोटीन के साथ ही कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और फॉस्फॉरस समेत कई महत्वपूर्ण ऐंटिऑक्सिडेंट्स भी होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण मखाना को सुपरफूड कहा जाता है।

Also read : वजन बढ़ाने के आसान तरीके

वजन बढ़ाने के लिए मखाना

मखाने में फैट की मात्रा होती है जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। लेकिन मखाने से आप तभी वजन बढ़ा पाएंगे जब आप इसका सही तरीके से सेवन करेंगे। ऐसे में आप मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप मखानों के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। अगर आप 1 व्यक्ति के लिए मखाने की खीर बनाने जा रहे हैं तो करीब 5 से 6 बादाम और किशमिश लें और इन्हें धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में दूध गर्म करें। जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें मखाने, बादाम और किशमिश डाल लें। अगर आपको मीठा ज्यादा पसंद है तो इसमें 1 चम्मच (स्वादानुसार) चीनी डाल लें। जब यह मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें। जल्द परिणाम पाने के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार आप इस खीर का सेवन कर सकते हैं।