Weight Loss Diet : वजन कर रहे हैं कम, तो बंद कर दें इन फलों का सेवन

आप वजन कम करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करते होंगे, उसमें कुछ फलों को भी शामिल करते होंगे, लेकिन यह भी जानना बहुत जरूरी है कि आप जो फल खा रहे हैं, वो वजन कम करने की बजाय बढ़ा तो नहीं रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 23, 2020 4:05 PM IST

Weight Loss Diet : वजन कम करने के लिए आप कई तरीके आजमाते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों का सेवन ना करने से भी आप वजन कम कर सकते हैं? कई बार आप वजन कम करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो करते होंगे, उसमें कुछ फलों को भी शामिल करते होंगे, लेकिन यह भी जानना बहुत जरूरी है कि आप जो फल खा रहे हैं, वो वजन कम करने की बजाय बढ़ा तो नहीं रहे हैं? जानें, वो कौन से फल (fruits increase weight) हैं, जो आपका वजन घटाने की बजाय बढ़ा सकते हैं...

फलों में होता है शुगर और फ्रुक्टोज

कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें पोषक तत्व काफी होते हैं। ये शरीर से कैलोरी और फैट को कम करते हैं। वहीं कुछ फलों में हाई कैलोरी (High-Calorie Fruits which increases Weight), फ्रुक्टोज और चीनी अधिक होता है। इन फलों को वजन कम करने के दौरान आप खाते हैं, तो वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। लोग जो फ्रुक्टोज इन्टॉलरेंस होते हैं, उन्हें गैस, ब्लोटिंग, डायरिया, पेट दर्द की समस्या होने लगती है। तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको किन फलों (fruits increase weight) और उनसे बनी हुई चीजों का सेवन छोड़ देना चाहिए खासकर तब, जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है

फ्रूट सलाद ना खाएं

फलों से बने सलाद को अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं, लेकिन इनमें अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज होता है। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। शरीर में फैट को भी एकत्रित करता है।

फलों से तैयार जूस

वजन कम करने के दौरान फलों से तैयार जूस पीना भी सही नहीं है। जूस में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर नहीं होता है। इनमें उच्च मात्रा में चीनी होता है, जो वजन तो बढ़ाता ही है सेहत को भी बिगाड़ता है। शरीर के फैट को कम करने की बजाय बढ़ा देता है।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो खाना छोड़ दें। सूख फलों में पानी नहीं होता है,  इसलिए कैलोरी और शुगर कॉन्सेंट्रेडेट फॉर्म में होता है, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।

फलों से बना स्नैक्स

फलों से बनें स्नैक्स में कैलोरी काफी अधिक होती है। इससे आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है। ये फैट एब्डॉमिनल में जमा होता है, जिसे आसानी से कम करना मुश्किल हो सकता है। बेहतर है कि फलों से बनें स्नैक्स को खाने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source