दुबलेपन से परेशान हैं तो इन 3 तरीकों से खाएं खजूर, तेजी से बढ़ेगा वजन

Dates For Weight Gain: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करें। जानें सेवन का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : October 26, 2023 8:01 AM IST

Dates For Weight Gain In Hindi: जहां आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं। वजन कम करना जितना मुश्किल होता है, उतना ही मुश्किल वजन बढ़ाना भी है। वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कुछ लोग वेट गेन सप्लीमेंट्स का सहारा भी लेते हैं। लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए आपको वजन बढ़ाने के लिए प्राकृतिक उपायों को आजमाना चाहिए। अगर आप भी वजन बढ़ाने का तरीका खोज रहे हैं, तो अपनी डाइट में खजूर शामिल कर सकते हैं। यह वजन बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका सेवन?

वजन बढ़ाने के लिए खजूर के फायदे - Dates Benefits For Weight Gain In Hindi

खजूर में विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करके वेट गेन में मदद करता है। इसमें फेनोलिक एसिड मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और आसानी से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं - How To Eat Dates For Weight Gain In Hindi

भिगोए हुए खजूर

वजन बढ़ाने के लिए आप भिगोए हुए खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में 4-5 खजूर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। यह भूख को कंट्रोल करने के साथ ही पेट साफ करता है। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खजूर और दूध

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो खजूर और दूध का सेवन कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये दोनों चीज वजन को तेजी से बढ़ाने के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 3-4 खजूर डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर इस दूध का सेवन करें। रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

खजूर का हलवा

खजूर का हलवा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। साथ ही, यह मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है। खजूर का हलवा बनाने के लिए एक पैन में दूध और कटे हुए खजूर डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुने हुए मेवे, इलायची पाउडर और चीनी डालें। जब पैन किनारे से चिकनाई छोड़ने लगे, तो गैस को बंद कर दें। इस हलवे का सेवन करने से वेट गेन होने लगेगा।

वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें की खजूर की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।