Weight Gain : वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक नुस्खे, आप भी आजमाकर देखें

कुछ आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से भी वजन में इजाफा किया जा सकता है। जानें, आप आयुर्वेदिक तरीके से कैसे अपना वजन (Ayurvedic Tips To Gain Weight) बढ़ा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 16, 2019 12:37 PM IST

कुछ लोग अधिक वजन से परेशान रहते हैं। अपना वजन कम करने के लिए रात-दिन मेहनत करते हैं। कुछ लोग इतने दुबले-पतले होते हैं कि वे वजन बढ़ाने की सोचते हैं। हद से ज्यादा पतले लोगों में कोई ड्रेस भी नहीं जंचता है। ऐसे में आप हेल्दी डायट लेकर अपना वजन बढ़ा (Weight gain tips) सकते हैं। उन चीजों का सेवन करना शुरू कर दें, जिनमें कैलोरी अधिक होती है। कुछ आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से भी वजन में इजाफा (Ayurvedic Tips To Gain Weight) किया जा सकता है। जानें, आप आयुर्वेदिक तरीके से कैसे अपना वजन (Ayurvedic Tips To Gain Weight) बढ़ा सकते हैं।

1 अश्वगंधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा को सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है। अश्वगंधा से मांसपेशियों का विकास होता है, वे मजबूत बनती हैं। इससके सेवन से आपको भूख अधिक लगेगी। शरीर में जाते ही यह मांसपेशियों में वसा यानी फैट में तब्दील हो जाता है। अश्वगंधा को वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी माना जाता है।

2 सौंफ

यदि आपको भूख कम लगती है, तो सौंफ बाएं, क्योंकि इसमें भूख बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं। एनोरेक्सिया (Anorexia) से पीढ़ित लोगों को सौंफ जरूर खाना चाहिए। इसे अपने भोजन में किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करें।

3 सफेद मुसली

सफेद मुसली शरीर की ताकत और स्टैमिना बढ़ाती है। कमजोरी दूर करती है और मांसपेशियों को मजबूती देती है। यदि आप तनाव (Stress) और अवसाद (Depression) से पीड़ित हैं, तो सफेद मुसली इन समस्याओं को कम करती है। तनाव के कारण भी भूख कम लगती है।

वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के इस फॉर्मूले को करें फॉलो

4 जीरा

जीरा हर घर में मौजूद होता है। जीरा का अधिकतर इस्तेमाल सब्जियों में या फिर तड़का लगाने के लिए किया जाता है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही इसके कई चिकित्सीय उपयोग भी हैं। जीरा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही पाचन को दुरुस्त करता है। भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।

Weight Gain : बहुत दुबले हैं, तो वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स

5 शरीफा

कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके नियमित सेवन से वजन बढ़ता है। इन्हीं फलों में से एक है शरीफा (custard apple)। इसके सेवन से वजन बढ़ा सकते हैं आप।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source