Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई प्रयास भी करते हैं जैसे- डाइटिंग, वर्कआउट, योग और आहार योजना का पालन। इसके बावजूद लोग वजन नहीं कम कर पाते हैं, बल्कि कई लोग का वजन तो कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने के कारण का पता होना जरूरी है, वरना कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों के मन में ऐसा भ्रम होता है कि अधिक खाने की वजह से वजन बढ़ता है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कई कारण होते हैं, जो वजन को बढ़ा सकते हैं।
एल्कोहल जैसे- विस्की या कोई और कॉकटेल में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है इसलिए कई बार अधिक एल्कोहल के सेवन की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आपको एल्कोहल के सेवन को बंद करने की जरूरत है।
ये हैं वे 8 कारण, जो वजन नहीं होने देते कम
तनाव शरीर के हार्मोन को उत्तेजित करता है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है। तनाव वजन बढ़ाने वाले हार्मोन को भी उत्तेजित करता है जो शरीर में फैट को स्टोर करता है और वजन बढ़ाता है।
कई बार कोई शारीरिक गतिविधि नहीं होने के कारण भी वजन बढ़ने लगता है। ज्यादा समय तक बैठे रहने से शरीर में फैट स्टोर हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। हमेशा शारीर को सक्रिय रखने की कोशिश करें।
मेनोपॉज के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आते हैं। वजन बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण है। इसके अलावा इस दौरान शरीर में और भी कई बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से फैट एकत्रित हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है।
आपकी ये 6 आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन
पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ना स्वभाविक होता है। ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है। इस दौरान शरीर में पानी अधिक हो जाता है, लेकिन पीरियड्स खत्म होने के बाद वजन सामान्य हो जाता है।