रोज कपालभाति करने से क्या होता है?

Kapalbhati Benefits in Hindi: रोज सुबह योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। योग करने से शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप रोज कपालभाति का अभ्यास कर सकते हैं। सुबह कपालभाति करने से कई लाभ मिलते हैं।

04 May, 2025

Anju Rawat

लिवर और किडनी को हेल्दी रखे

रोज सुबह कपालभाति करने से लिवर और किडनी की सेहत में सुधार होता है। इस प्राणायाम को रोज करने से लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

इस प्राणायाम को करने से संपूर्ण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसलिए आप रोज इस प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

मेटाबॉलिज्म में सुधार करे

कपालभाति प्राणायाम करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। इसे करने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। आप इस प्राणायाम का अभ्यास रोजाना कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करे

अगर आप रोजाना कपालभाति करेंगे, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इससे गैस, एसिडिटी, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

फेफड़ों को मजबूत बनाए

इस प्राणायाम को करने से फेफड़े भी मजबूत बनते हैं। इसे करने से खांसी की समस्या दूर होती है। इससे फेफड़ों से जुड़े रोग भी ठीक होते हैं।

Source: Thehealthsite

कपालभाति कैसे करें?

इस प्राणायाम को करने के लिए आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं। इस दौरान अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अब गहरी सांस लें और फिर छोड़ दें। नाक से सांस बाहर छोड़ते हुए पेट को अंदर की तरफ खीचें। वहीं, जब सांस भरें तो पेट को बाहर की तरफ निकालें। आप इस प्राणायाम को 5-10 मिनट तक कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में पेट को साफ रखना है तो करें ये 7 योगासन

अगली वेब स्टोरी