9 संकेतों से जानें 'Divorce' की आ गई नौबत

शादी सभी की होती है लेकिन निभती उन्हीं की है, जो कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। रिश्ते बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता लेकिन ये 9 संकेत बताते हैं कि बस तलाक की नौबत आ चुकी है।

04 Nov, 2022

Jitendra Gupta

इज्जत खत्म होना

हर रिश्ते में पती-पत्नी एक इज्जत के साथ रहते हैं लेकिन जब दोनों के दिलों में एक दूसरे के लिए इज्जत खत्म हो जाती है तो समझ लीजिए कि तलाक की नौबत आएगी।

Source: Thehealthsite

संबंध न के बराबर

हर रिश्ते में इंटीमेसी बहुत जरूरी है लेकिन जब आपके रिश्ते में ये खत्म हो जाती है तो समझ लीजिए कि आपके बीच अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है।

Source: Thehealthsite

पैसों की तंगी

अगर आपका लाइस्टाइल आपकी कमाई से मैच नहीं कर पा रहा है तो निश्चित रूप से ये नौबत आनी ही है। खर्चे ज्यादा और कमाई कम आपके रिश्ते को खत्म करती है।

Source: Thehealthsite

चीजों से बचना

आपका रिश्ता तब कमजोर होना शुरू हो जाता है जब आप रिश्ते से बच निकलने के लिए चीजें करना शुरू कर देते हैं। ये कमजोर रिश्ते का एक संकेत है।

Source: Thehealthsite

बहस होना

अलग-अलग चीजों पर अलग अलग विचार हो सकते हैं लेकिन हर चीज पर बहस होना आपके रिश्ते कमजोर होने का एक संकेत है।

Source: Thehealthsite

लड़ाई-झगड़े

हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होते हैं, जो रिश्ते को मजबूत बनाते हैं लेकिन जब रोजाना ये सब चीजें होने लगे तो रिश्ते खुद-ब-खुद कमजोर हो जाते हैं।

Source: Thehealthsite

बातचीत बंद होना

जब आपके रिश्ते में बातचीत बंद हो जाए तो समझ लीजिए कि सब कुछ खत्म होने की कगार पर है। बातचीत बंद होना तलाक का सबसे आखिरी स्टेज है।

Source: Thehealthsite

काम से बाहर जाना

जब आपका पति या पत्नी काम को लेकर बार-बार बाहर जाने की वकालत करने लगे तो समझ लीजिए कि अब वो आपके साथ नहीं रहना चाहता। इससे ये पता लगाया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

अकेला महसूस करना

शादी दो लोगों का मिलन है लेकिन जब आप रिश्ते में खुद को अकेला महसूस करने लगे तो समझ लीजिए कि आपका रिश्ता सिर्फ नाम मात्र का रह गया है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रिलेशनशिप में दिखाई दें ये 5 संकेत तो कर लें तुरंत ब्रेकअप

अगली वेब स्टोरी