किसी भी रिश्ते में बने रहने के लिए कुछ चीजें जरूरी होती हैं और इनमें से एक की भी कमी उस नींव को कमजोर कर देती है। जानिए ब्रेकअप साइन्स।
29 Sep, 2022
किसी भी रिश्ते से बाहर आना काफी मुश्किल होता है। हालांकि एक व्यक्ति के लिए हर रिश्ते को निभाना कुछ मामलों में बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से ब्रेक लेना ही पड़ता है।
Source: Thehealthsiteप्यार में नोक-झोंक होना होता है लेकिन जब ये नोक- झोंक लड़ाई में तब्दील हो जाती है तो किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करना शुरू कर देती है।
Source: Thehealthsiteकई स्थितियों में रिश्ते कमजोर हो जाते हैं लेकिन माफी आपके रिश्ते को बचाती है। जब पार्टनर की गलतियों को हम दिल से माफ नहीं कर पाते हैं तो रिश्ते कभी भी ठीक नहीं होते हैं।
Source: Thehealthsiteयूं तो छोटी-मोटी गलतियां माफ कर सकते हैं लेकिन एक ही गलती बार-बार करना आपको ठेस पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कौन सी गलतियां ब्रेकअप का इशारा देती हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आप बार बार पार्टनर के झूठ को पकड़ लेते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि रिश्ते में बार बार झूठ उसकी नींव को कमजोर कर देता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपका पार्टनर बार-बार मैसेज और कॉल का रिप्लाई न करे तो पहले वजह जानने की कोशिश करें। और अगर फिर भी कोई नतीजा नहीं निकलता है तो ब्रेकअप ही आपके लिए एकमात्रा रास्ता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपके और आपके पार्टनर के बीच बात-बात पर लड़ाई होती रहे तो पहले बात करें और अगर फिर भी झगड़े कम नहीं हो रहे हैं तो ब्रेकअप के बारें में सोचें।
Source: Thehealthsiteविश्वास अगर टूट जाए तो रिश्ते में रहना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होता है। ऐसे रिश्ते से बाहर निकलना ही सही होता है। हां, ब्रेकअप से पहले पार्टनर से एक बार जरूर बात करें।
Source: Thehealthsiteअगर अचानक से आपका पार्टनर एक्स की बातें करने लगे, तो मतलब है कि उसके दिमाग में कुछ चल रहा है। अगर पार्टनर आपकी बातें अनसुनी कर रहा है तो ब्रेकअप के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!