प्रेग्नेंसी में कौन-से टेस्ट करवाने चाहिए?

Pregnancy me Kon se Test Hote Hai: प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने काफी क्रिटिकल होते हैं। इसलिए समय-समय पर जांच करवाना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ये टेस्ट जरूर करवाने चाहिए।

27 Mar, 2025

Anju Rawat

हीमोग्लोबिन

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके लिए आप ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा, सीबीसी, आरएच फैक्टर और ब्लड ग्रुप की जांच भी जरूर करवानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

अल्ट्रासाउंड

प्रेग्नेंसी के दौरान हर समय-समय पर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है। अल्ट्रासाउंड की मदद से गर्भस्थ शिशु की उपस्थिति और हृदयगति का पता लगाया जाता है। अल्ट्रासाउंड की मदद से भ्रूण के विकास की जांच भी की जाती है।

Source: Thehealthsite

यूरिन टेस्ट

प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर यूरिन टेस्ट भी करवा सकते हैं। यूरिन टेस्ट की मदद से किडनी फंक्शन और यूरिन इंफेक्शन की जांच की जाती है।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज

प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की जांच भी जरूर करवानी चाहिए। क्योंकि गर्भावस्था के दौरान अधिकतर महिलाओं में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है।

Source: Thehealthsite

थायराइड

प्रेग्नेंसी के दौरान थायराइड की जांच भी करवानी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं में थायराइड रोग विकसित होने का जोखिम बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी