अगर आप गर्भवती हैं तो होली में सबसे ज्यादा आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। रंगों के इस त्यौहार में कुछ चीजें करने से बचना चाहिए जिससे बच्चा और मां दोनों सुरक्षित रहें।
13 Mar, 2025
होली के समय घर का काम बढ़ जाता है और घर में भीड़ भाड़ भी होती है जिसकी वजह से शरीर थक जाता है। आप इन कामों से दूर रहें और आराम करें।
Source: Thehealthsiteहोली के समय दौड़-भाग और धक्का-मुक्की होती है जिसके कारण गिरने व चोट लगने का डर होता है। आप इस दौरान अपनी कोई फेवरेट मूवी देख सकती हैं।
Source: Thehealthsiteप्रेगनेंसी के समय इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में अनहाइजेनिक रंगों का इस्तमाल करने से जल्दी संस्करण हो सकता है।
Source: Thehealthsiteहोली के त्योहार में ठंडाई का सेवन करने से बचें। ठंडाई में भांग मिला होता है प्रेग्नेंसी के दौरान इसे पीने से बच्चे के न्यूरोलॉजिकल ग्रोथ पर असर पड़ता है।
Source: Thehealthsiteप्रेग्नेंसी में शरीर पहले से वजनी रहता है और ज्यादा चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में होली के शोर शराबे और भाग दौड़ से बचना चाहिए ताकि ब्लड प्रेशर प्रभावित न हो।
Source: Thehealthsiteअक्सर होली के रंग में केमिकल की मिलावट होती है जो सास के जरिए अन्दर जाकर रेस्पिरेटरी सिस्टम को नुकसान पहुंचाती है।
Source: Thehealthsiteहोली के त्योहार में कई प्रकार के पकवान बनाए और बाहर से लाए जाते हैं। ऐसे में दुकानों में कई दिन पुराने पकवान होते हैं जो खुले में रखे रहते हैं इन्हें खाने से बच्चे की तबियत खराब हो सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!