अगर आपको नॉर्मली भी हर आधे घंटे में प्यास लगती है, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। आइए, जानते हैं बार-बार प्यास लगने के क्या कारण हो सकते हैं -
20 Aug, 2023
बार-बार प्यास लगने का एक कारण डायबिटीज हो सकता है। शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है, जिससे प्यास ज्यादा लगती है।
Source: Thehealthsiteड्राई माउथ की स्थिति में भी व्यक्ति को ज्यादा प्यास लगती है। दरअसल, ड्राई माउथ के कारण मुंह में सलाइवा बहुत कम मात्रा में बनता है, जिसके कारण बार-बार पानी पीने की इच्छा महसूस होती है।
Source: Thehealthsiteहाइपरकैल्सीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में कैल्शियम जरूर से ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, तो आप हाइपरकैल्सीमिया का शिकार हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण भी अधिक प्यास लग सकती है। कई बार ज्यादा मसालेदार खाने से पाचन में दिक्कत हो जाती है। इसकी वजह से आपको बार-बार प्यास लगती सकती है।
Source: Thehealthsiteशरीर में खून की कमी या एनीमिया होने पर भी बार-बार प्यास लग सकती है। इसके अलावा, कमजोरी, थकान और अचानक वजन कम होना भी एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteडिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी के कारण भी आपको बार-बार प्यास लग सकती है। इस स्थिति में आपको कमजोरी, चक्कर, उल्टी, थकान और सिरदर्द जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आपको बार-बार प्यास लगती है, तो इसे नजरंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही, जरूरी जांच भी करवानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!